Retirement Investment Calculator: करियर के शुरुआती दौर में, अक्सर लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग सही से नहीं कर पाते हैं। यह देरी रिटायरमेंट के दौरान होने वाली वित्तीय परेशानी को बढ़ देती है। अगर आप रिटायरमेंट के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और उसके बाद सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) से शुरु कर सकते हैं।

रिटायरमेंट के बाद मंथली इनकम होगी पक्की
एसआईपी आपको एकमुश्त निवेश करने के बजाय नियमित रूप से म्यूचुअल फंड में छोटी राशि निवेश करने का ऑप्शन देता है। यह ऑप्शन सुनिश्चित करता है कि आपकी पूरी राशि एक बार में ब्लॉक न हो जाए और आप बड़ी जरूरत को भी आप पूरा कर सके। आपका पैसा इक्विटी में निवेश किया जाता है लेकिन सीधे शेयर बाजार में निवेश की तुलना में अधिक सुरक्षित रहता है। एसआईपी कंपाउंडिंग का भी फायदा देता है।
ये है कैलकुलेशन
अगर आप 30 सालों तक SIP के माध्यम से 5,000 रुपये मासिक निवेश करते हैं, जिस पर 10% का अनुमानित वार्षिक रिटर्न मिलता है, तो आपका कुल निवेश 21.60 लाख रुपये 20 वर्षों के बाद लगभग 1.40 करोड़ रुपये हो सकता है। रिटायरमेंट के बाद, आप 40 लाख रुपये इमरजेंसी के लिए अलग रख सकते हैं और बाकि 1 करोड़ रुपये SWP के लिए यूज कर सकते हैं।
इस कंडीशन में 25 साल तक हर महीने 1 लाख रुपये निकालने के बाद भी आपके निवेश की फाइनल वैल्यू करीब 13.5 लाख रुपये रह जाएगी। यानी आपको हर महीने 1 लाख रुपये मिलेंगे और एसडबल्यूपी अकाउंट में 25 साल बाद भी 13 लाख रुपये की रकम शेष रह जाएगी।
एसआईपी और एसडब्ल्यूपी के फायदे (SIP and SWP Benefits)
SIP के जरिए निवेश करने से एक बड़ा फंड बनाने में आपको मदद मिल सकती है। जब आप रिटायर होते हैं और आपको वेतन या पेंशन नहीं मिलती है, तो SWP वैल्यूएबल हो जाता है। SWP, SIP के जरिए बनाए गए कोष से निकासी करके नियमित आय को सक्षम बनाता है। यह रिटायरमेंट के बाद मासिक आय जारी करने का एक बढ़िया तरीका है, ठीक उसी तरह जैसे SIP शुरू में फंड बनाने में मदद करता है।
SWP खास तौर पर रिटायर लोगों या अतिरिक्त मासिक आय की जरूरत वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। निवेशक निकासी का समय जैसे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक को चुन सकते हैं।
SIP और SWP को मिलाकर एक फाइनेंशियल प्लानिंग अपनाने से रिटायरमेंट के बाद आपका वित्तीय भविष्य सुरक्षित हो सकता है। अपने करियर के दौरान नियमित रूप से निवेश करके और रिटायरमेंट के बाद समझदारी से निकासी की योजना बनाकर, आप अपने पूरे जीवन में वित्तीय स्थिरता बनाए रख सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
