नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज का राइट्स इश्यू 20 मई को खुलने जा रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। निवेशकों को राहत देते हुए रिलायंस ने ऐलान किया है कि शेयरधारकों को कंपनी के 53125 करोड़ रुपये के मेगा राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ 25 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा, जबकि बाकी पैसा अगले साल मई और नवंबर में दो किस्तों में चुकाया जा सकता है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का राइट्स इश्यू 20 मई को खुल कर 3 जून को बंद होगा। रिलायंस के राइट्स इश्यू में प्रत्येक 15 शेयरों के लिए 1257 रुपये के भाव पर 1 शेयर ऑफर किया जाएगा। 1,257 रुपये प्रति शेयर की कीमत में से सब्सक्रिप्शन के समय केवल 25 प्रतिशत का भुगतान किया जाना है। बाकी 25 फीसदी मई 2021 में भुगतान करना होगा, जबकि शेष 50 फीसदी राशि का भुगतान नवंबर 2021 में भुगतान करना होगा।
कब कितने पैसे करने होंगे निवेश
रिलायंस के बोर्ड की राइट्स इश्यू समिति ने 17 मई 2020 को हुई अपनी बैठक में फैसला लिया है कि राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने वाले निवेशक 314.25 रुपये प्रति शेयर (15 शेयरों पर एक शेयर मिलेगा) चुकाने के बाद बचे हुए 942.75 रुपये प्रति शेयर इक्विटी शेयर में से 314.25 रुपये यानि 25 प्रतिशत मई 2017 में और बाकी 50 फीसदी यानी 628.50 रु नवंबर 2021 में चुका सकते है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस के चेयरमैन अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की फर्म ने 30 अप्रैल को 1:15 राइट्स इश्यू के माध्यम से 53,125 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की घोषणा की थी। ये भारत का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है।
क्या है राइट्स इश्यू का मतलब
कोई कंपनी को कारोबार बढ़ाने, संपत्ति खरीदने या कर्ज चुकाने के लिए राइट्स इश्यू लाती है। राइट्स इश्यू में कंपनी नए शेयरों को सिर्फ अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही बेचती है। वैसे कंपनियों के लिए पैसों की आवश्यकता पूरे करने के लिए कई विकल्प होते हैं, जिनमें राइट्स इश्यू के अलावा प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) और फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) शामिल है। आईपीओ केवल उन कंपनियों के लिए होता है जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट न हो और पहली बार निवेशकों को शेयर बेच रही हो। एफपीओ के मामले में, पहले से लिस्टेड कंपनी नए शेयर बेचती है।
कर्ज कम करना चाहती है रिलायंस
ये रिलायंस का तीस सालों में पहला राइट्स इश्यू है। कंपनी का उद्देश्य पैसे जुटा कर अपना कर्ज शून्य करना है। रिलायंस ने मार्च 2021 तक अपना कर्ज शून्य करने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल मुकेश अंबानी ने रिलायंस को कर्जमुक्त कंपनी बनाने के लक्ष्य का ऐलान किया था। राइट्स इश्यू के लिए रिलायंस ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों का भाव 1257 रुपये रखा है। यानी इसमें 1247 रुपये का प्रीमियम शामिल रहेगा। 1257 रुपये का भाव कंपनी के 30 अप्रैल के शेयर भाव से करीब 210 रुपये या 14 फीसदी का डिस्काउंट है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
