कोरोना वायरस की मार से पूरी दुनिया का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए हर कोई बीमा करा रहा है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की मार से पूरी दुनिया का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए हर कोई बीमा करा रहा है। लेकिन इसके बाद भी अगर आपके पास कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कोरोना वायरस को देखते हुए कोविड-19 सुरक्षा बीमा योजना लॉन्च की है। मालूम हो कि भारत में नोवल कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले बढ़कर 5734 हो गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5734 हो गई है। इनमें 5095 एक्टिव केस हैं।
पॉजिटिव क्लेम पर 100 कवर
जो कि कोरोना वायरस के पॉजिटिव क्लेम पर 100 कवर कर देगा। अगर किसी मामले ग्राहक को क्वारंटीन कर दिया गया है, तो उसके बीमा राशि का 50 फीसदी कवर मिलेगा। हालांकि कंपनी के जारी किए गए बयान के मुताबिक, यह पॉलिसी एक साल तक के लिए है। पॉलिसी लेने के 15 दिन बाद इसमें क्लेम कर सकते हैं। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ राकेश जैन ने कहा कि हमने इस प्रोडक्ट को इस लिए लांन्च किया है ताकि लोगों के ऊपर आर्थिर बोझ कम पड़े।
जान लें इस पॉलिसी की खासियत
- अगर 3 महीने से लेकर 60 साल तक के कोई भी व्यक्ति इस पॉलिसी को ले सकते हैं। इसमें 25,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस करा सकते हैं। इस पॉलिसी में कोरोना वायरस के चलते नौकरी चली जाने पर उसकी भी भरपाई होगी।
- वहीं इस प्लान में एक ऐड-ऑन का विकल्प भी है। ट्रैवल एक्सक्लूशन रिमूवल नाम से, जिसमें आपकी 45 दिन की ट्रैवेल हिस्ट्री भी मान्य होगी। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने पर व्यक्ति को 100 फीसदी बीमा राशि का क्लेम मिलेगा।
कोरोना के कारण कई इंश्योरेंस कंपनियों ने शुरू की पॉलिसी
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बीच इंश्योरेंस कंपनियों को देश में कारोबार अवसर दिख रहे हैं। इसे भुनाने के लिए इंश्योरेंस कंपनियों ने कोविड-19 के लिए विशेष पॉलिसियां देना शुरू किया है। कुछ दूसरी कंपनियों ने डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी भी की है ताकि अपने प्लान्स की बिक्री को बढ़ा सकें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
