
Recurring Deposit : अपनी मेहनत से कमाए पैसों का निवेश करते समय आपको एक ऐसा फैसला लेना होता है, जो आपके फाइनेंशियल टार्गेट को प्राप्त करने में मदद कर सके। निवेश आम तौर पर दो तरीकों से किया जाता है। पहला कि आप एक साथ ढेर सारा पैसा लगा दें और दूसरा हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करें। अगर आप एक बार में बड़ी रकम लगाए बिना अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह सेफ है और आपके शॉर्ट टर्म लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने वाला विकल्प है। पर कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिनके जरिए आप आरडी में निवेश करके ज्यादा बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
सही बैंक चुनें
एक बार जब आप एक आरडी खाता खोलते हैं, तो हर महीने आपके बचत खाते से एक तय राशि काट ली जाएगी और आपके आरडी खाते में जमा की जाएगी। ऐसे में उस बैंक को चुनना जरूरी है जो आपको बिना किसी परेशान के सेवाएं दे। दूसरे बैंकों की ब्याज दरों और आरडी खाते के अन्य नियमों और शर्तों की भी तुलना करें। ब्याज दरें अलग-अलग बैंक में कम-ज्यादा हो सकती हैं। इसलिए, ऐसे बैंक का चयन करें जो आपको आरडी पर सबसे अधिक ब्याज दे।
आरडी अवधि को अपने टार्गेट्स के हिसाब से रखें
तीसरे बैंक आमतौर पर आपको न्यूनतम छह महीने या 12 महीने का समय देते हैं और अधिकतम अवधि 10 साल तक जा सकती है। अपने फाइनेंशियल टार्गेट को ध्यान में रखते हुए आपको अवधि का चयन करना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आपको 12 महीनों में अपने बच्चे की शिक्षा के लिए पैसों का भुगतान करना होगा, तो आप इसी के अनुसार आरडी की अवधि चुनें।
प्रीमैच्योर विदड्रॉल से बचें
अपने पैसे को आरडी खाते में मैच्योर होने तक लॉक रखना जरूरी है। जब तक कोई इमरजेंसी या फाइनेंशियल तनाव न आ जाए तब तक आपको आरडी खाते में अपनी जमा राशि को समय से पहले निकालने से बचना चाहिए। अगर आप समय से पहले पैसा निकालेंगे तो आपको चार्ज देना होगा। इसलिए, अपने रिटर्न की कैल्कुलेशन करें और समय पर ही पैसा निकालें।
फ्लेक्सी रेकरिंग डिपॉजिट
पांचवे कुछ बैंक आपको फ्लेक्सी रेकरिंग डिपॉजिट का ऑप्शन देते हैं। यदि आप मैच्योरिटी पर अधिक राशि पाना चाहते हैं और इसके लिए हर महीने अपनी आरडी राशि को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। हालाँकि, आपको अपने अन्य निवेशों पर से फोकस नहीं हटाना चाहिए और आरडी पर केवल उतना ध्यान देना चाहिए, जितना कि जरूरी है।
आरडी के दो बड़े फायदे
आरडी पर दो बड़े फायदे अलग से मिलते हैं। इनमें पहला है आरडी पर लोन की सुविधा। आप अपनी आरडी में जमा के 80-90 फीसदी तक का लोन ले सकते हैं। हालांकि जानकार सलाह देते हैं कि इस ऑप्शन का उपयोग तभी करें जब पैसे की सख्त जरूरत हो। दूसरा फायदा है नॉमिनेशन का। आपको हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने अपनी आरडी में नॉमिनेशन शामिल किया है। अगर आपको कुछ हो जाता है तो आपके नॉमिनी को पैसा मिल जाएगा। यह आपके निवेश को सुरक्षित रखने के लिए अहम है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications