नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो बहुत संभव है कि आपकी इनकम का 1 ही स्रोत होगा। ऐसे में आपके लिए पैसा जमा करके बड़ा फंड तैयार करना काफी मुश्किल होगा। मगर अब ऐसे ढेरों ऑप्शन हैं जिनमें आप छोटी-छोटी रकम निवेश करके एक बड़ा फंड बना सकते हैं। मगर ये छोटी रकम लगातार और लंबे समय के लिए निवेश करनी जरूरी है। हालांकि हम यहां आपको बताएंगे 5 साल वाला ऑप्शन, जिससे आप 33 रु रोजाना के छोटे निवेश से अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। ये ऑप्शन है रिकरिंग डिपॉजिट। रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खाता एसबीआई जैसे बैंकों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस में भी खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस इस समय आरडी पर 5.8 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
पैसा बनाने में मदद करेगा आरडी अकाउंट
आरडी एक निवेश माध्यम है, जिसमें आप पैसा जमा करते रहिए और इस पैसे पर आपको ब्याज मिलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस आरडी बचत के जरिए बड़ी रकम बनाने में मदद कर सकती है। हर महीने 1000 रु की बचत कोई बड़ी बात नहीं है। मगर इससे होना वाला फायदा बड़ा है। आपको बस करना इतना है कि अपनी मासिक सैलेरी में से 1000 रु आरडी में जमा करते हैं। 5 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको ठीक-ठाक पैसे मि जाएंगे। अच्छी बात ये है कि यहां ब्याज दर भी बढ़िया है।
बढ़ाई जा सकती है आरडी की अवधि
आरडी एक तरह का स्मॉल सेविंग स्कीम खाता है। आप इसके लिए पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खाता खुलवा सकते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस आरडी की अवधि 5 साल होती है, मगर इसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। मगर ये काम आपको हर साल करना होगा। यानी आपको हर साल इसे आगे बढ़ाने के लिए आवेदन करना होगा। लंबी अवधि में फायदा ये है कि आपको मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलेगा।
5 साल बाद कितना मिलेगा
जैसा कि बताया गया पोस्ट ऑफिस आरडी में इस समय में ब्याज दर 5.8 फीसदी है। अगर आप रोज 33 रु के हिसाब से हर महीने 1000 रु जमा करें तो 5.8 फीसदी ब्याज दर के आधार पर 5 साल बाद 69,748 रु मिलेंगे। न तो इसमें आपको कोई जोखिम है और न घाटे की संभावना। ये पूरी तरह से फायदे का सौदा है। आप अपनी इस रकम को 2 तरीकों स बढ़ा भी सकते हैं। पहला ज्यादा निवेश करके और दूसरा अपनी आरडी की अवधि बढ़ा कर।
खुलवा सकते हैं 1 से ज्यादा खाते
अगर आप 1 से ज्यादा आरडी खाता खुलवाना चाहें तो ये भी संभव है। कोई व्यक्ति 1 से ज्यादा आरडी खाते खुलवा सकता है। आप अपने बच्चों के नाम पर भी आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। एक और बात कि 3 लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। रिकरिंग डिपॉजिट (जिसे आवर्ती जमा भी कहा जाता है) बैंकों या पोस्ट ऑफिस की तरफ से पेश की जाने वाली एक विशेष प्रकार की सावधि जमा (एफडी) है, जिसमें लोग हर महीने एक निश्चित राशि अपने आरडी खाते में जमा कर सकते हैं और इस राशि ब्याज कमा सकते हैं। यह एफडी से काफी मिलती जुलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications