RBL Announce Vijay Fixed Deposit: एफडी में निवेशकी सुविधा 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए मिलती है। बैंकों का फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का एक भरोसेमंद ऑप्शन है। इसमें आपको निवेश करने पर आपको सुरक्षा के साथ कई सारे अन्य लाभ भी मिलते हैं। मान लीजिए कि अचानक कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप तुरंत FD से पैसा निकाल भी सकते हैं।

आरबीएल बैंक एफडी पर अच्छी कमाई करने का आपको मौका दे रहा है। बैंक में 500 दिन टेन्योर वाले विजय फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसा लगाकर आपको 8.1 फीसदी से लेकर 8.85 फीसदी तक आपको निवेश पर रिटर्न मिलेगा। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
RBL की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें
आरबीएल ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग-अलग समय अवधि के अनुसार ब्याज दर को तय किया है। इसमें 7 से 14 दिनों तक के लिए फिक्स डिपॉजिट पर 60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों को 3.50 का निवेश पर ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी ब्याज दर अपनी फिक्स डिपॉजिट पर मिलेगा।
15 से 45 दिनों तकके निवेश के लिए 4 प्रतिशत (60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए) और 4.50 % सीनियर सिटीजन के लिए है। इसके अलावा 46 से 90 दिनों के लिए 4.50% (60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए) ब्याज दर और 5% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को निवेश पर मिलेगा। 91 दिनों से लेकर 180 दिनों तक 4.75 % (60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए) ब्याज मिलेगा।
180 दिनों से लेकर 240 दिनों तक के लिए 5.50% ब्याज दर 60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा। वहीं, 180 दिनों से लेकर 240 दिनों तक के लिए 6% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को मिलेगा। 241 दिनों से लेकर 364 दिनों तक के लिए 6% ब्याज दर 60 साल से कम उम्र के लोगों को मिलेगा वहीं, सीनियर सीटिजन को निवेश पर 6.55 ब्याज दर मिलेगा। 365 दिनों से लेकर 452 दिनों तक के लिए 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर ( 60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए) मिलेगा। वहीं, सीनियर सीटिजन को निवेश पर 8% ब्याज दर मिलेगा। इसके अलावा अलग-अलग फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें निर्धारित की गई हैं।
500 दिनों पर मिलेगा इतना ब्याज
इसके अलावा 500 दिनों के लिए 8.10% (60 साल से कम आयु वर्ग के लोगों के लिए) ब्याज दर और 8.6-% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को निवेश पर मिलेगा। विजय फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने के दो तरीके हैं। निवेशक घर बैठे आरबीएल बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए 500 दिन टेन्योर वाले विजय फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को बुक कर सकते हैं या फिर आप बैंक के नजदीकी शाखा में जाकर भी खुलवा सकते हैं।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगी मुक्ति! ट्राई के नए सख्त नियमों से बदल जाएगा आपका अनुभव

रुपया ₹95 के पार: क्या अब विदेश यात्रा और पढ़ाई होगी महंगी? जानें निवेश के सही तरीके

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

डॉलर के मुकाबले रुपया 94.6 के पार: आपकी बचत और विदेश यात्रा पर क्या होगा असर?

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
