Sovereign Gold Bond: साल में कई बार रिजर्व बैंक (आरबीाई) सस्ता गोल्ड बेचती है। यह गोल्ड 24 कैरेट का होता है, यानी सबसे ज्यादा शुद्ध। अगर किसी को यह गोल्ड खरीदना है तो आज से मौका है। गोल्ड खरीदने का यह मौका शुक्रवार की शाम तक रहेगा। आइये जानते हैं इसका पूरा डिटेल।
जब से मोदी सरकार आई है, रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉड स्कीम (SGB Scheme) लांच की है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को गोल्ड बॉड खरीदने का मौका रहता है। अगर आप इस सॉवरेन गोल्ड बॉड के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपये सस्ता सोना दिया जाता है।

रिजर्व बैंक ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बांड के लिए 5,923 रुपये प्रति ग्राम रेट तय किया है। इस रेट पर सभी भारतीय नागरिक आज से 15 सितंबर तक निवेश कर गोल्ड खरीद सकते हैं। यहां पर पहले आओ पहले पाओ वाली स्थिति नहीं है। जो भी गोल्ड बॉड के लिए आवेदन करेगा, उसे गोल्ड ऐलाट किया जाएगा। वहीं अगर आप ऑन लाइन पेमेंट करेंगे तो आपको यह सोना 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ता यानी 5,873 रुपये प्रति ग्राम की दर से ऐलाट किया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड बांड को ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, खास पोस्ट ऑफिसो सहित बीएसई एवं एनएसई के जरिये की जाएगी।
इस सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम में न्यूनतम एक ग्राम गोल्ड भी खरीदा जा सकता है। इस सॉवरेन गोल्ड बांड की परिपक्वता अवधि 8 साल की है, लेकिन 5 साल पूरा होने पर पैसे वापस लेने का विकल्प भी होता है। सॉवरेन गोल्ड बांड में अधिकतम 4 किलोग्राम तक गोल्ड खरीदा जा सकता है।
जानिए गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप 10 देश
- अमेरिका : 8,133 टन सोना
- जर्मनी : 3,355 टन सोना
- इटली : 2,452 टन सोना
- फ़्रांस : 2,437 टन सोना
- रूस : 2,330 टन सोना
- चीन : 2,113 टन सोना
- स्विट्जरलैंड : 1,040 टन सोना
- जापान : 846 टन सोना
- भारत : 797 टन सोना
- नीदरलैंड : 612 टन सोना
नोट: गोल्ड रिजर्व के यह लेटेस्ट आंकड़े World of Statistics की तरफ से जारी किए गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications