RBI Guidelines For Cyber Fraud Safety: आज दुनिया हाईटेक होती जा रही है, ऐसे में साइबर क्राइम भी जबरदस्त तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ऑनलाइन अपराध करने वाले लोग कई नए-नए इस्तेमाल करते रहते हैं। फिलहाल बैंक केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। यही कारण है कि इस पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने भी चिंता जताई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार लोगों को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर होने वाले फ्रॉड से जागरूक रहने की बात कहता रहा है।
फिलहाल ऐसी घटनाओं में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है यही कारण है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा इस तरह के धोखाधड़ी वाले मामले से बचने के लिए काफी जानकारी दी गई है। जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी आपसे किसी भी माध्यम से की जा सकती है। ऐसे मामले में अक्सर इस स्कैमर्स के द्वारा कोई फोन कॉल की जाती है, कोई मैसेज आता है या फिर ईमेल किया जाता है।
इन ईमेल में स्कैनर अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हैं और आपसे आपकी पर्सनल डिटेल मांगते हैं ताकि आपकी केवाईसी को अपडेट किया जा सके। कई बार लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और अपनी जरूरी जानकारी दे देते हैं, जिससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
इसके अलावा कई मामले तो ऐसे भी हैं जिनमें आपको कुछ एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा जाता है, इन एप्लीकेशन में आपके मोबाइल की परमिशन का एक्सेस होता है और अगर आपने इन्हें इंस्टॉल कर लिया तो आपकी पूरी जानकारी बैंक डिटेल समेत स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है, जहां से ये आपके पैसे आसानी से उड़ा देते हैं। यही कारण है कि आपके बिना जाने समझे कोई भी अनाधिकृत और बिना वेरीफाई किया हुआ एप्लीकेशन नहीं इंस्टॉल करना चाहिए।
गौरतलब है कि कई बार इन स्कैमर के द्वारा यह भी कहा जाता है कि आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा, ऐसी कंडीशन में आपको उनकी कॉल तुरंत काट देनी चाहिए और बैंक के अधिकृत टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इस बात की पुष्टि करनी चाहिए।
ऐसे स्कैम से बचने के लिए आप कई तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने इसके लिए कुछ आसान और बेहद प्रभावित तरीकों के बारे में बताया है।
अगर आपको केवाईसी अपडेशन के लिए कोई रिक्वेस्ट आती है तो आप सीधे बैंक से संपर्क करके इस बात की जानकारी ले सकते हैं।
आपके साथ कोई भी साइबर फ्रॉड होता है तो आप इसकी जानकारी तुरंत अपने बैंक को दें और पुलिस में भी कंप्लेंट करें। आप साइबर सेल में ऑनलाइन कंप्लेंट भी फाइल कर सकते हैं।
अगर आपके साथ कोई साइबर क्राइम हो जाता है तो आप 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर भी ऐसे अपराधों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आ रहा है तो उसे बैंक की अधिकृत टोल फ्री नंबर या वेबसाइट पर जाकर उसके नंबर से मैच कर लें, अगर वह नंबर सेम नहीं है तो किसी भी तरह की जानकारी न दें।
आपको बता दें कि अगर कोई भी व्यक्ति केवाईसी के लिए आपके नंबर पर आए ओटीपी या पासवर्ड की मांग करता है तो वह कभी न शेयर करें।
आपको किसी भी तरह की अनजान एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा केवाईसी अपडेशन के नाम पर कई बार आपको कुछ लिंक भेजी जाती है, तो उन्हें इग्नोर करें और उन पर कभी क्लिक न करें। जरा सभी संदेह होने पर तुरंत बैंक से संपर्क करें।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
