RBI Repo Rate Impact on Home Loan: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक 29 सितंबर से शुरू हो गई है, जो 1 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। बैठक के परिणामों की घोषणा बुधवार, 1 अक्टूबर को की जाएगी। RBI MPC की बैठक बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और हाल ही में अमेरिका के भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बीच हो रही है।

क्या RBI रेपो रेट में कटौती करेगा या स्थिर रखेगा?
ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि RBI आगामी नीतिगत घोषणा में मौजूदा रेपो दर को 5.5% पर बनाए रख सकता है। स्थिर महंगाई और हाल ही में हुए जीएसटी सुधारों के प्रभावों को फिलहाल दरों में बदलाव रोकने के कारणों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने 25 आधार अंकों (BPS) की रेट कटौती का सुझाव दिया है। फिर भी अन्य इकोनॉमिस्ट का मानना है कि केंद्रीय बैंक यथास्थिति बनाए रखना और वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर रखना पसंद कर सकता है।
रेपो रेट में कटौती का होम लोन पर क्या असर होगा?
अगर RBI ब्याज दरों में कटौती करता है, तो फ्लोटिंग-रेट या रेपो-लिंक्ड लोन लेने वालों को नई ब्याज दर लागू होने पर EMI कम देखने को मिल सकती है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जिनकी लोन अवधि शुरुआती दौर में है, क्योंकि शुरुआती वर्षों में उन्हें ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। आप अपनी लोन अवधि और कुल ब्याज भुगतान को कम करने के लिए अपनी EMI को समान रखने पर भी विचार कर सकते हैं। 2025 में अब तक, RBI अपनी पिछली बैठकों (फरवरी, अप्रैल और जून) में रेपो रेट में 100 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। अगस्त में, उसने दरें स्थिर रखी थीं।
होम लोन की EMI की कैलकुलेशन कैसे करें?
अगस्त 2025 तक, RBI ने रेपो रेट को 6.00% से 50 आधार अंकों की कटौती के बाद 5.50% पर तय किया है। रेपो रेट में बदलाव या नहीं बदलाव आपके होम लोन की EMI (समान मासिक किस्त) को कैसे प्रभावित करता है, यह समझना संभावित और मौजूदा दोनों तरह के लेंडर के लिए महत्वपूर्ण है।
अगर RBI रेपो दर को 5.50% पर रखता है, तो EMI
अगर भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट को 5.50% पर अनचेंज रखने का फैसला लेता है, तो बैंक अपनी मौजूदा लोन दरों को बनाए रख सकते हैं। ऐसी स्थिति में, होम लोन की ब्याज दरें लगभग 8.50% हर साल रहने की संभावना है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई लेंडर इस रेट पर 20 वर्ष (240 महीने) की अवधि के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेता है, तो लागू मासिक ब्याज दर 0.708% होगी। मानक EMI फॉर्मूले का यूज करते हुए, मासिक EMI लगभग 43,391 रुपये होगी। इसका मतलब है कि लेडर की रीपेमेंट दबाव तब तक समान रहेंगी जब तक कि भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव न हो।
अगर RBI रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 5.25% कर देता है, तो EMI
अगर RBI रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 5.25% कर देता है, तो बैंक अपनी लोन रेट को थोड़ा कम कर सकते हैं, लगभग 8.25% हर साल तक। समान लोन शर्तों के तहत, 20 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये के लोन पर नई मासिक ब्याज दर 0.6875% होगी। इस स्थिति में, EMI लगभग 42,684 रुपये रह जाएगी, जिससे मासिक 707 रुपये की बचत होगी। पूरी लोन अवधि में, यह कुल 1.7 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications