गोल्ड रेट में बीते कुछ दिनों में कई बार उतार-चढ़ाव का देखने को मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता और आर्थिक दबाव कम होने से सोने की कीमत लगातार गिरावट दिख रही हैं। लेकिन इसी बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसा ऐलान किया है जिसने निवेशकों को फिर से उत्साहित कर दिया है।

RBI ने अपनी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज-VI के प्री रिडेम्प्शन की तारीख तय कर दी है, जिसमें निवेशकों को अब तक का शानदार 217% तक का रिटर्न मिलने वाला है।
सोने की कीमतों में गिरावट, फिर भी निवेशकों की बल्ले-बल्ले
सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी इंडेक्स MCX पर आज सोने का भाव 121127 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो लगभग 0.38 % की तेजी को दिखाता है। वहीं, चांदी के भाव पर नजर डालें तो इसी तरह तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड गिरावट और उछाल के साथ ट्रेड करता दिखाई देता है। इसके बावजूद RBI के इस ऐलान ने गोल्ड निवेशकों को बड़ी राहत दी है।
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
यह योजना उन लोगों के लिए है जो सोने में निवेश करना चाहते हैं लेकिन फिजिकल गोल्ड खरीदना नहीं चाहते। RBI और भारत सरकार मिलकर यह स्कीम जारी करते हैं। इसमें निवेशकों को सोने की कीमत बढ़ने का फायदा तो मिलता ही है, साथ ही उन्हें 2.5% वार्षिक ब्याज भी दिया जाता है। इन बॉन्ड्स की कुल अवधि 8 साल की होती है, लेकिन 5 साल बाद निवेशक इन्हें चाहें तो समय से पहले रिडीम कर सकते हैं।
RBI ने जारी की रिडेम्प्शन की तारीख
RBI ने बताया है कि SGB 2019-20 सीरीज-VI के निवेशक अपने बॉन्ड को 30 अक्टूबर 2025 को प्रीमेच्योर यानी समय से पहले रिडीम कर सकते हैं। ये बॉन्ड 30 अक्टूबर 2019 को जारी किए गए थे। इसका मतलब है कि पांच साल पूरे होने के बाद निवेशक अपने पैसे निकाल सकते हैं और शानदार रिटर्न कमा सकते हैं।
कितना मिलेगा रिटर्न
RBI के अनुसार, इस बॉन्ड का रिडेम्प्शन प्राइस 11992 रुपए प्रति यूनिट तय किया गया है। यह दर 27, 28 और 29 अक्टूबर 2025 को सोने के औसत भाव पर आधारित होगी। इस सीरीज का इश्यू प्राइस 3785 रुपए प्रति ग्राम था। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 8207 रुपए का मुनाफा मिलेगा, जो कि 216.82% (लगभग 217%) का रिटर्न है।
क्यों है यह निवेश फायदेमंद
SGB स्कीम में निवेश करना न केवल सुरक्षित है बल्कि इसमें चोरी या नुकसान का कोई खतरा भी नहीं होता। साथ ही, ब्याज के अलावा रिडेम्प्शन पर मिलने वाले लाभ पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता। यानी यह योजना आम निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और फायदेमंद विकल्प बन जाती है।
सोने के दामों में गिरावट भले ही निवेशकों को परेशान कर रही हो, लेकिन RBI का गोल्ड बॉन्ड रिटर्न उनके लिए खुशखबरी लेकर आया है। जो लोग SGB 2019-20 सीरीज-VI में निवेश कर चुके हैं, उन्हें अब 30 अक्टूबर 2025 को 217% तक का मुनाफा मिलने वाला है। यह साफ दिखाता है कि लॉन्ग टर्म गोल्ड बॉन्ड निवेश न सिर्फ सुरक्षित होता है बल्कि शानदार रिटर्न का भरोसा भी देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications