अगर आप बैंक में चेक से लेन-देन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब चेक जमा करने के बाद पैसे आने में 1-2 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया सिस्टम लागू होने के बाद, उसी दिन आपके खाते में पैसा आ जाएगा। यह बदलाव 4 अक्टूबर 2025 से देशभर में लागू हो गया है।

अब हर घंटे होगा चेक सेटलमेंट
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे दिन में हर घंटे चेक क्लियरिंग करें। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक में जमा हुए सभी चेक्स को स्कैन करके इलेक्ट्रॉनिक रूप में क्लियरिंग हाउस भेजा जाएगा। इससे बैंक तुरंत भुगतान प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
अब क्लियरिंग हाउस हर घंटे भुगतान को मंजूरी देगा और उसी के साथ पैसा सीधे ग्राहक के खाते में पहुंच जाएगा।
पहले यह प्रक्रिया केवल दिन में एक बार होती थी, जिससे देरी होती थी। लेकिन अब यह 8 बार दिन में होगी, जिससे समय की बचत और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।
नए नियम से धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
RBI ने इस सिस्टम में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'Positive Pay System' भी शामिल किया है। यह फीचर ₹50,000 या उससे अधिक राशि वाले चेक्स पर लागू होगा।
इसके तहत ग्राहक को बैंक को पहले से चेक की जानकारी देनी होगी जैसे चेक नंबर, तारीख, राशि और प्राप्तकर्ता का नाम।
अगर कोई चेक 5 लाख रुपए या उससे अधिक का है और ग्राहक ने पहले से जानकारी नहीं दी है, तो बैंक उस चेक को स्वीकार नहीं करेगा।
यह कदम बैंकिंग सिस्टम को अधिक सुरक्षित और ट्रांसपेरेंसी बनाएगा, जिससे फर्जी चेक और गलत भुगतान के मामलों में कमी आएगी।
ग्राहकों के लिए बड़ी राहत
नए सिस्टम से बैंक ग्राहकों का समय बचेगा और भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी।
अब जैसे ही चेक जमा करेंगे, कुछ घंटों में पैसा आपके खाते में आ जाएगा।
यह सुविधा कारोबारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों के लिए खासतौर पर उपयोगी होगी, जिन्हें जल्दी भुगतान की जरूरत होती है।
ग्राहकों को ध्यान रखना होगा कि -
चेक पर तारीख सही हो।
राशि शब्दों और अंकों में समान लिखी हो।
ओवरराइटिंग या कटिंग न हो।
हस्ताक्षर बैंक रिकॉर्ड से मेल खाते हों।
चेक क्लियरिंग का विकास
पहले चेक क्लियरिंग पूरी तरह मैनुअल होती थी, जिसमें कई दिन लग जाते थे।
फिर MICR तकनीक से यह प्रक्रिया तेज हुई और 2-3 दिन में क्लियरिंग होने लगी।
2008 में CTS सिस्टम आया, जिससे चेक एक दिन में क्लियर होने लगे।
और अब 2025 में RBI का नया सिस्टम लागू हुआ है, जिससे पैसे उसी दिन खाते में पहुंच जाएंगे।
बैंकिंग सेक्टर में नया बदलाव
RBI का यह फैसला बैंकिंग सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इससे बैंकिंग प्रक्रिया तेज, ट्रांसपेरेंसी और सुरक्षित बनेगी।
अब ग्राहकों को चेक के पैसे पाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
