Ram Mandir Donation: आज यानी 22 जनवरी को पूरे भारत में उत्सव का माहौल था। अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस प्रांत शिक्षा के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश से बड़े-बड़े लोग आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत तमाम बड़े-बड़े लोग मौजूद रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर लोग जबरदस्त डोनेशन कर रहे हैं। अगर आपको नहीं पता तो जान लीजिए की राम मंदिर में किया जाने वाला दान आपको टैक्स बचाने में भी काफी मदद कर सकता है।
गौरतलब है कि कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है और वह दान करने के बाद भी इसका पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप राम मंदिर में दान कर सकते हैं और उसके जरिए अपने टैक्स में भी छूट पा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मंदिर निर्माण के लिए भारत सरकार के द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया है। अगर आपको मंदिर के लिए दान करना है, तो आप इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राम मंदिर के लिए पैसे डोनेट कर सकते हैं। गौरतलब है कि आपकी सुविधा के लिए सरकार के द्वारा कई पेमेंट के विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं। सरकार की ऑनलाइन वेबसाइट पर पेमेंट करने के लिए आपको पेमेंट गेटवे, यूपीआई, डिमांड ड्राफ्ट, नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर, इंस्टेंट मोबाइल पेमेंट सर्विस और चेक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक केंद्र सरकार ने मंदिर के रिपेयर और रिनोवेशन के लिए ट्रस्ट में दान के 50 फिसदी की राशि को टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार के द्वारा यह नियम सेक्शन 80जी (2) बी के तहत किया गया है। अगर आप यह पेमेंट कैश में करते हैं, तो आपको सिर्फ 2000 रुपए तक की डोनेशन पर ही टैक्स डिडक्शन का फायदा मिलेगा।
जानकारी के लिए बता दे की टैक्स डिडक्शन के लिए आपको मंदिर ट्रस्ट में दान की रशीद को भी लगाना होगा। अगर आपने पेमेंट गेटवे के जरिए पेमेंट किया है, तो आपको यह रिसीव तुरंत मिल जाएगी। हालांकि अगर आप यूपीआई, चेक या फिर दूसरे पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो मंदिर में दान की लिए रसीद आपको 15 दिन के बाद मिलेगी जिसे आपको ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर फिर से डाउनलोड करना पड़ेगा।
आपको डोनेशन करने के लिए इस वेबसाइट (https://online.srjbtkshetra.org/#/login) पर ही जाना पड़ेगा। इसके बाद आपको यहां पर डोनेशन का ऑप्शन मिलेगा, यहां पर आपको डोनेट लिखा हुआ एक विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जो कि मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके फोन पर भेजा जाएगा। आपको उस पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना होगा।
इसके बाद आपसे कई जानकारियां मांगी जाएगी जिसमें आपका पैन कार्ड नंबर, आप किस लिए डोनेशन कर रहे हैं, कितने पैसे डोनेट कर रहे हैं, आपका एड्रेस और पिन कोड जैसी जानकारियां भरनी पड़ेंगी। इसके बाद आपको डोनेट पर क्लिक करना होगा जिसके बाद वह आपको पेमेंट गेटवे पर पहुंचा देगा। इसके बाद आप पेमेंट कर देंगे तो आपको तुरंत रसीद मिल जाएगी।
लेकिन अगर आप पेमेंट गेटवे के अलावा दूसरे तरह से पेमेंट किया तो आपको 15 दिन बाद एक लिंक को ऑनलाइन खोलना होगा। इस लिंक (https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/) का इस्तेमाल करते हुए रसीद डाउनलोड करना होगा। यहां पर आपको फिर से रजिस्टर किया हुआ मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा जिस पर ओटीपी आएगा। इस वन टाइम पासवर्ड की वेरिफिकेशन के बाद आपको एक बार फिर से पैन डीटेल, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, डोनेशन की रकम, बैंक अकाउंट, यूपीआई रेफरेंस नंबर, डोनेशन का तरीका जैसी कई जानकारियां भरनी होंगी। इसे भरकर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद डाउनलोड रिसिप्ट का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप बड़ी आसानी से अपनी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications