Raksha Bandhan Gift ideas: रक्षाबंधन में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. सभी लोग त्योहार की तैयारी में जुट चुके हैं. रक्षाबंधन के समय भाई अपनी बहन को स्मार्टफोन से लेकर सोने के आभूषण और कपड़े तक गिफ्ट के रूप में देते हैं. भाई अपनी बहन को अच्छे से अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं. सोना से बना आभूषण गिफ्ट के रूप में खरीदना काफी महंगा पड़ जाता है. लेकिन हम आपको एक ऐसा आईडिया बताने जा रहे हैं, जिससे आप केवल 500 रुपये में अपनी बहन को गोल्ड गिफ्ट कर सकते हैं.

500 रुपये में करें गोल्ड गिफ्ट
हम यहां बात कर रहें है डिजिटल गोल्ड के बारे में. फिजिकल गोल्ड की कीमत अकसर काफी ज्यादा होती है. अगर आप फिजिकल गोल्ड के रूप में कोई अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आपको 50 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च करना पड़ जाता है. इसके अलावा इसमें मैंकिग चार्ज भी लगता है. लेकिन आप 500 रुपये से लेकर हजार रुपए तक डिजिटल गोल्ड अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं.
इसमें अच्छी बात ये है कि इस पर लगने वाला टैक्स यानी सीमा शुल्क बजट में कम हो गया है. पहले ये 15 फीसदी लगता था, लेकिन अब इसे घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है. इसलिए यह गिफ्टिंग का एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है.
फिजिकल, ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड कौन है बेहतर?
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर माना जाता है, लेकिन हम सोने के लिए आयात पर निर्भर रहते हैं. सोने को गिफ्ट के रूप में देने के लिए या निवेश करने के लिए अभी इसके तीन मेन रूप हैं - फिजिकल गोल्ड, ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड.
लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को तभी खरीदा जा सकता है. जब आरबीआई इसे जारी करता है. इसका मतलब आपके पास अभी गिफ्ट करने के लिए दो ही विकल्प बचते है- फिजिकल गोल्ड और ईटीएफ.
अगर आपकी बहन नौकरी करती है तो ईटीएफ गिफ्ट करने के लिए बेहतर विकल्प है. आप अपनी बहन को ईटीएफ की शुरुआती प्रीमियम भर कर गिफ्ट कर सकते हैं.
इसमें निवेशक अपनी इच्छा के अनुसार पैसा निकाल सकता है और इसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है. वहीं फिजिकल गोल्ड के मुकाबले, ईटीएफ में पर्चेजिंग चार्ज भी कम लगता है.
ईटीएफ में आप SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा इसे लोन के लिए सिक्योरिटी के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications