Raksha Bandhan 2024 Financial Gift: राहुल अपनी बहन मनीशा के लिए रक्षा बंधन का तोहफा सोच रहा था, तभी उसके पिता उससे पूछते हैं कि इस बार अपनी बहन को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट देने वाले हो? राहुल बोलता है, 'पापा मैं मनीशा को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहता हूं जिससे उसे आर्थिक सहायता मिले ताकि उसे किसी भी फाइनेंशियल परेशानी का सामना न करना पड़े।' जैसे ही राहुल के पिता उसका ये जवाब सुनते हैं वह उसे पोस्ट ऑफिस स्कीम Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में बताते हैं। अगर आप भी अपनी बहन के लिए कोई फाइनेंशियल तोहफा सोच रहे हैं तो चलिए आपको भी बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना की मदद से आपकी बहन की भविष्य में पैसों की जरूरत कैसे पूरी हो सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इतना मिलता है ब्याज (Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate)
सरकारी योजनाओं में निवेश से आपको कई लाभ मिलते हैं सुकन्या समृद्धि योजना भी एक सरकारी योजना है जिसे आप अपनी बेहन के लिए खुलवा सकते हैं और कोई भी अपने देश का नागरिक अपने 10 साल या उससे कम आयु की बहन के लिए इस योजना में निवेश कर सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कोई भी कम से कम हर साल ₹250 रुपये जमा करा सकता है और इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है।
इसमें हर साल 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। ऐसे में कुछ साल तक एक निश्चित अमाउंट निवेश करने पर आपकी बहन को 71 लाख से ज्यादा रुपये मिल सकते हैं।
सुकन्या समद्धि योजना के फायदे (Sukanya Samriddhi Account Scheme)
इस योजना में निवेश करने के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। ये एक सरकारी योजना है और इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही कोई बाजार जोखिम नहीं होता है। इसमें एक लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। आपको वार्षिक कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है यानी कम निवेश में भी अच्छा रिटर्न आपको मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत निवेशक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार निवेश कर सकता है। इसमें निवेश की गई राशि, उस पर प्राप्त ब्याज के साथ ही साथ मैच्युरिटी पर मिलने वाली राशि भी टैक्स फ्री होती है।
इस कैलकुलेशन से समझें कितना मिलेगा आपकी बहन को 21 साल में पैसा
इस योजना के अंतर्गत सालाना 1.5 लाख रुपये को 15 साल तक जमा कर सकते हैं, जिसपर आपको अधिकतम लाभ दिया जाएगा। 15 साल तक यह राशि जमा करने पर कुल डिपॉजिट ₹22,50,000 होगी। वहीं मैच्योरिटी पर 71,82,119 रुपये मिलेंगे और इसमें ब्याज से मिली टोटल राशि 49 लाख 32 हजार रुपये होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications