Raksha Bandhan Pick 2024: रक्षा बंधन की तारीख नजदीक आ गई है और बहन को एक बढ़िया सा गिफ्ट देना है? तो आपके लिए शानदार सजेशन है. अगर आपकी बहन को शेयर बाजार में रुचि है या वह इनवेस्ट करना चाहती है, तो उसे गिफ्ट में स्टॉक देंगे तो ये काफी रोमांचक और सार्थक हो सकता है. Master Capital Services ने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और ग्रोथ क्षमता वाली 3 कंपनियों के शेयरों को रक्षा बंधन के लिए पिक किया है. इन शेयरों में L&T, टाटा मोटर्स और HCL टेक शामिल हैं.
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि इन शेयरों पर 15-20% रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं. इन शेयरों को गिफ्ट में देने से बहन को न केवल वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि निवेश के बारे में सीखने का अवसर भी मिलेगा...
लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड
लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T), इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइड्रोकार्बन, पावर, प्रोसेस इंडस्ट्रीज, डिफेंस और IT सेक्टर में EMC सॉल्युशंस मुहैया करती है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में लगातार रेवेन्यू ग्रोथ और प्रॉफिटिबिलटी दर्ज किया है, जबकि इसके रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (RoCE) करीब 19% और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) लगभग 15% पर स्थिरता बना हुआ है.

एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
HCL टेक्नोलॉजीज भारत की अग्रणी IT सर्विसेज कंपनियों में से एक है, जो रेवेन्यू के लिहाज से टॉप 5 कंपनियों में शामिल रही. HCL 60 देशों में IT सर्विसेज, बिजनेस सर्विसेज, इंजीनियरिंग, R&D सर्विसेज और सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज ऑफर करती है.
कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंस, रिटेल, टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम जैसे अहम सेक्टर्स के लिए डिजिटल सॉल्युशंस, इंजीनियरिंग सर्विसेज, क्लाउड कंप्यूटिंग और AI सॉल्युशंस में स्पेश्यलाइज्ड हैं. HCL टेक ने स्थिर रेवेन्यू ग्रोथ और हेल्दी प्रॉफिट मार्जिन के साथ लगातार मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दिखाया है.
टाटा मोटर्स लिमिटेड
ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड, देश में एक अग्रणी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, जो पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की बड़ी रेंज ऑफर करती है. टाटा मोटर्स के पास जैगुआर लैंड रोवर (JLR) की भी ओनरशिप है. यह ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्केट में अहम प्लेयर है. फाइनेंशियल लिहाज से टाटा मोटर्स ने अपने नेट प्रॉफिट मार्जिन के साथ 7.10% पर सुधार देखा है.
कंपनी के पास अच्छी सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी है, जोकि मार्केट में बदलावों को प्रभावी ढंग से अपनाने में मदद करती है. भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट मार्केट में कंपनी की अच्छी हिस्सेदारी है. टाटा मोटर्स का इनोवेसन और स्थिरता पर ध्यान इसे फ्यूचर के डेवलपमेंट के मौकों के लिए अच्छी स्थिति में रखता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
