Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए उनके भाई अलग-अलग तरह के तोहफे देते हैं। चॉकलेट से लेकर ज्वैलरी तक, आप कई सारे गिफ्ट बहनों को दे सकते हैं लेकिन एक ऐसा गिफ्ट है जो आपकी बहन का जीवनभर साथ देगा। हम बात कर रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट, जी हां, फिक्स्ड डिपॉजिट में आप अपनी बहन के लिए निवेश को शुरु कर सकते हैं और उन्हें फाइनेंशियल फ्रीडम भी दिला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वह कौन-कौन से बैंक जो अधिक ब्याज आपको एफडी पर ऑफर कर रहे हैं।

IDBI Bank
आईडीबीआई बैंक अपने स्पेशल एफडी में 300 दिनों की एफडी पर 7.05 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं, 375 दिन की अवधि के लिए की गई एफडी पर बैंक ने ब्याज दरों को 7.15 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इस अवधि पर 7.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 444 दिन की एफडी पर आपको 7.25 फीसदी के बजाय 7.35 फीसदी का ब्याज मिलेगा और इस तरह सीनियर सिटीजन को अब 7.85 फीसदी का ब्याज मिल सकेगा।
फेडरेल बैंक
400 दिनों की अवधि पर 7.35 फीसदी का ब्याज ये बैंक दे रहा है। वहीं, 777 दिन और 50 महीने की समय सीमा में बैंक 7.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता के लिए 3 साल की एफडी पर 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन को यह बैंक बेहतरीन ब्याज ऑफर कर रहा है। इसी तरह से सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 9.1 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक की एफडी में अगर आप निवेश करते हैं तो यह बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की एफडी के लिए 8.75 फीसदी सालाना की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रही है।
HDFC बैंक इतना दे रहा है एफडी पर ब्याज
देश का सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक 2 साल और 11 महीने की एफडी पर 7.35% ब्याज दे रहा है और सीनियर सिटीजन को इस पर 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 7.85% ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज दर 7.40% है जो 4 साल और 7 महीने की अवधि पर मिलती है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.90% ब्याज मिलेगा और ये दरें 24 जुलाई 2024 से लागू हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी 400 दिनों वाली एफडी पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.75% ब्याज मिलेगा। ये नई दरें 1 अगस्त से लागू हुई हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक
इस प्राइवेट बैंक की 390 दिन से ज्यादा और 23 महीने से कम की एफडी पर 7.4% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को इस पर 7.9% ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?

ब्रेंट क्रूड $95 के पार: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बदलाव? जानें ताजा अपडेट

ITR रिफंड के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, इन फर्जी मैसेज से रहें सावधान

Vi का ₹860 वाला नया प्लान: अनलिमिटेड डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले ये बातें जरूर जानें

Gold Price Today: 23 जुलाई को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी

महाराष्ट्र कर्ज माफी 2026: आज से खातों में पैसा, ऐसे चेक करें लाभार्थियों की नई लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications