नई दिल्ली, फरवरी 22। राकेश झुनझुनवाला को भारतीय शेयर बाजार का बिग बुल कहा जाता है। शेयर बाजार में हर नया उनसे प्रेरणा लेता है क्योंकि पिछले 3 दशकों में झुनझुनवाला ने महज 5000 रुपये की रकम से 41000 करोड़ रुपये की दौलत बनाने तक का सफर तय किया है। उनके जैसे अरबपतियों की रणनीति पर चलने के लिए नए जमाने के निवेशक उत्सुक रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने बीते सालों में शेयर बाजार के लिए असाधारण उत्साह दिखाया है और अभी भी लोगों को आकर्षित करना जारी रखे हुए हैं। इस लेख में हम उन शेयरों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनमें उन्होंने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह एक ऐसा कदम है, जो फ्यूचर में इन शेयरों के बेहतर प्रदर्शन करने का संकेत हो सकता है। आप भी उन शेयरों में दांव लगा कर पैसा कमा सकते हैं।
टाइटन में हिस्सेदारी
राकेश झुनझुनवाला टाइटन के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं। यह उनका पसंदीदा स्टॉक रहा है। उन्होंने इस शेयर के शुरुआती दिनों में ही इसमें निवेश किया था। हाल ही में वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में टाइटन में उन्होंने ने लगातार दूसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। जुलाई-सितंबर तिमाही के अंत में राकेश झुनझुनवाला के पास अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के साथ टाइटन के 4.33 करोड़ इक्विटी शेयर थे। यह कंपनी में 4.87% हिस्सेदारी बनती है।
अब कुल कितने शेयर
झुनझुनवाला के पास अब टाइटन के कुल 11,760 करोड़ शेयर हो गए हैं। टाइटन ज्वैलरी, घड़ियां और आईवियर सेगमेंट में प्रमुख ब्रांड है और इस तिमाही में इसने 36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
टाटा मोटर्स
दूसरी कंपनी टाटा मोटर्स है। इसमें राकेश झुनझुनवाला ने 2020 में निवेश किया था। तीसरी तिमाही के दौरान उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 25 लाख इक्विटी शेयरों के साथ बढ़ाया। इससे उनकी हिस्सेदारी 3.92 करोड़ इक्विटी शेयरों तक पहुंच गई। टाटा मोटर्स इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तरह सेमीकंडक्टर की कमी का सामना कर रही है। इसके बावजूद टाटा मोटर्स हाल के दिनों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक रही है और भविष्य में ये एक लाभदायक दांव हो सकता है।
इंडियन होटल्स
टाटा समूह से संबंधित शेयरों में झुनझुनवाला ने काफी रुचि दिखाई है। इंडियन होटल्स होटल, रिसॉर्ट और हॉस्पिटैलिटी स्पेस में शामिल है। राकेश झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.10 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.16 प्रतिशत कर ली। अब उनके पास इंडियन होटल्स के 1,42,79,200 शेयर या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जबकि उनकी पत्नी के पास 1,42,87,765 शेयर या 1.08 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
फेडरल बैंक
वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में अच्छे प्रदर्शन से कंपनी के मुनाफे में 50% की वृद्धि हुई है। इसने कंपनी में झुनझुनवाला की रुचि को बढ़ा दिया है। राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने मिलकर कंपनी में हिस्सेदारी 1.01 प्रतिशत बढ़ाई है। दोनों ने 2.10 करोड़ शेयर और खरीदे। इससे उनके पास बैंक की 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बन गयी है। ये कुछ टॉप स्टॉक रहे जिन्होंने दिग्गज निवेशक को आकर्षित किया। पर ध्यान रहे कि शेयर बाजार जोखिम वाली जगह है, ऐसे में आपको नुकसान भी हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications