शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में हरियाली है. बाजार में जोश अच्छे ग्लोबल संकेत हैं. बाजार की तेजी में चुनिंदा सेक्टर फोकस में है. इसमें रेलवे सेक्टर के शेयर शामिल हैं. RVNL, IRFC, Railtel समेत Ircon Int के शेयरों में गजब की तेजी दर्ज की जा रही है. रेलवे शेयरों में जोरदार खरीदारी की वजह ऑर्डर मिलना और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हैं, जिनके कार्यभार संभालते ही सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शॉर्ट टर्म के लिए 1 शेयरों पिक किया है.
ऑर्डर मिलने की उम्मीद से जोश, अश्विनी वैष्णव फिर से रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह मिली. उन्हें लगातार दूसरी बार रेल मंत्रालय मिला है. इससे उम्मीद की जा रही है कि रेलवे को लेकर नीतियां आगे जारी रह सकती है. साथ ही सेक्टर की कंपनियों के मजबूत ऑर्डरबुक भी तेजी का ट्रिगर है. गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि नई सरकार से यही उम्मीद है कि वो फिस्कल कंसोलिडेशन पर ही काम करती रहे. इसके तहत रेलवे नेटवर्ट को मजबूत करना जारी रहे. ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी को कवच ऑर्डर मिल सकता है, जोकि 4 से 5 हजार करोड़ रुपए की वैल्यू का होगा.
रेलवे PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
रेलवे शेयरों में जारी तेजी को देखते हुए ब्रोकरेज भी सेक्टर से दमदार शेयरों को पिक कर रहे. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शॉर्ट टर्म के लिए रेलवे PSU स्टॉक चुना है. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए IRFC का शेयर चुना है. सरकारी शेयर को 171 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की राय है. शेयर पर शॉर्ट टर्म के लिए 187 रुपए का अपसाइड टारगेट है.

शेयर ने 6 महीने में पैसा किया डबल
IRFC का शेयर BSE पर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा. शेयर 176 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है. शेयर ने 3 जून को ही 199.95 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई भी है. शेयर ने निवेशकों को केवल 6 महीने में करीब 100% का बंपर रिटर्न दिया है. शेयर पिछले एक साल में 140 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है. 2 साल में शेयर ने 736% का बंपर उछाल दिखाया है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल मार्केट 2.30 लाख करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
