नई दिल्ली, अगस्त 14। स्मॉल कैप कंपनियां शेयर बाजार में काफी अस्थिर होती हैं। ये आपको कुछ ही दिन में तगड़ा रिटर्न दे सकती हैं। हालांकि लार्ज कैप शेयरों की तुलना में इनमें नुकसान की संभावना अधिक रहती है। बहरहाल ऐसे कई स्मॉल कैप शेयर हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक शेयर है राघव प्रोडक्टिविटी। राघव प्रोडक्टिविटी के शेयर ने बीते 5 सालों में निवशकों को 2800 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। जानते हैं बाकी डिटेल।
कितने पर है शेयर
बीते शुक्रवार को राघव प्रोडक्टिविटी का शेयर गुरुवार के 866.90 रु के मुकाबले 4.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 823.60 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 895.77 करोड़ रु है। राघव प्रोडक्टिविटी का शेयर अप्रैल 2016 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के समय इसका रेट सिर्फ 28.60 रु थी। जबकि अब यह 823.60 रु पर है।
कितना मिला रिटर्न
करीब 5 साल से कुछ अधिक अवधि में इस शेयर ने 28.60 रु से 823.60 रु तक का सफर तय किया है। यानी निवेशको को इस शेयर ने 2779 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 5 साल पहले राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों में 5 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी रकम आज के समय में 1.3 करोड़ रु से अधिक हो गयी होगी। यानी करीब 1.25 करोड़ रु का मुनाफा।
2009 में हुई शुरू
वर्ष 2009 में शुरू हुई राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर्स लिमिटेड का दावा है कि वे एक ऐसी कंपनी है जिसने बेहतरीन क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स (एसिडिक प्रीमिक्स रैमिंग मास, न्यूट्रल रैमिंग मास, रैमिंग मास पाउडर, सिलिका रैमिंग मास और कास्टिंग पाउडर) से हर दूसरी फर्म को पीछे छोड़ दिया है। ये एक जयपुर (राजस्थान, भारत) आधारित कंपनी हैं जो वैश्विक स्तर पर ऑपरेट कर रही है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर्स के शुद्ध लाभ में लगभग आठ गुना उछाल आया। इसका मुनाफा पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में 0.58 करोड़ रु से बढ़ कर इस साल समान तिमाही में 4.28 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की इनकम भी दोगुनी हो गयी। इसकी अप्रैल-जून तिमाही की इनकम 9.07 करोड़ रुपये से 20.61 करोड़ रुपये हो गई।
राकेश झुनझुनवाला ने किया निवेश
इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला ने भी निवेश किया है। झुनझुनवाला ने इसके डिबेंचरों में 30 करोड़ रु से ज्यादा का निवेश किया है। कंपनी के अनुसार इसके निदेशक मंडल ने अधिकतम 30.90 करोड़ रुपये तक की राशि के लिए असुरक्षित अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) जारी करने को मंजूरी दी। इन डिबेंचरों को निजी प्लेसमेंट के आधार पर तरजीही आवंटन के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। राकेश झुनझुनवाला को 6,00,000 सीसीडी आवंटित किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इस प्रस्ताव के लिए अभी आगामी आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। राघव प्रोडक्टिविटी दुनिया की सबसे बड़ा रैमिंग मास प्रोड्यूसर है। लगभग 1.80 लाख टीपीए की उत्पादन क्षमता के साथ इसके पास अपने ग्राहकों के रूप में कई प्रसिद्ध वैश्विक और घरेलू इस्पात निर्माता और फाउंड्री हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications