नई दिल्ली, सितंबर 8। शेयर बाजार में लिस्टेड कोई कंपनी जितनी छोटी होती है उतना ही अधिक उसमें निवेश करने पर जोखिम रहता है। इसकी वजह होती है स्मॉल कैप कंपनियों में अस्थिरता। शेयर बाजार में भी अस्थिरता होती है, मगर बड़ी कंपनियों को फिर भी सेफ माना जाता है। असल में उनकी मार्केट कैपिटल काफी अधिक होती है। पर स्मॉल कैप कंपनियां अकसर लार्ज कैप कंपनियों से अधिक रिटर्न देती हैं। इसलिए कुछ निवेशक इनमें पैसा लगाने का जोखिम लेते हैं। शेयर बाजार में कुछ ऐसी स्मॉल कंपनियां हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक राघव प्रोडक्विटी। इस शेयर ने निवेशकों की दौलत कई गुना कर दी है।
46.2 रु से 800 रु तक का सफर
राघव प्रोडक्विटी कंपनी का शेयर का करीब 5 साल पहले 46.2 रु पर था, जबकि आज के कारोबार में यह 800 रु तक ऊपर गया है। यानी 5 साल में इस शेयर ने 1631 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह 1 लाख रु लगाने वाले निवेशकों की दौलत 17 लाख रु से अधिक हो गयी है। आपको बता दें कि अगर किसी ने 5 साल पहले इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों ते उसे 16.31 लाख रु का फायदा हुआ होगा।
6 महीनों का रिटर्न
राघव प्रोडक्विटी कंपनी का शेयर का 6 महीने 239.35 रु पर था, जबकि आज यह 800 रु तक गया। यानी 6 महीनों में इस शेयर ने 234.23 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश करने वाले निवेशकों की दौलत 3 लाख रु से अधिक हो गयी है। आपको बता दें कि अगर किसी ने 6 महीने पहले इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों ते उसे 2.34 लाख रु का फायदा हुआ होगा।
1 साल का रिटर्न
राघव प्रोडक्विटी कंपनी का शेयर का 1 साल पहले 8 सितंबर 2020 को 108.8 रु पर था, जबकि आज यह 800 रु तक पहुंचा है। यानी 1 साल में इस शेयर ने 635.29 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह राघव प्रोडक्टिविटी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश करने वाले निवेशकों की दौलत 6 लाख रु से अधिक हो गयी है। आपको बता दें कि अगर किसी ने 1 साल पहले इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों ते उसे 5.35 लाख रु का फायदा हुआ होगा।
क्या है कंपनी का बिजनेस
राघव प्रोडक्टिविटी रैमिंग मास मिनरल का बिजनेस करती है। एक निर्यातक के रूप में कंपनी का बिजनेस दुनिया भर में फैला हुआ है। 2009 के बाद से ये लगातार प्रीमियम क्वालिटी वाली व्हाइट सिलिका सैंड, कास्टिंग पाउडर, व्हाइट रैमिंग मास, प्रीमिक्स्ड रैमिंग मास, क्वार्ट्ज सिलिका रैमिंग मास जैसे प्रोडक्ट्स का बिजनेस कर रही है।
मुनाफा बढ़ा कई गुना
वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में राघव प्रोडक्टिविटी के लाभ में लगभग आठ गुना उछाल आया। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में 0.58 करोड़ रु से बढ़ कर इस साल समान तिमाही में 4.28 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की इनकम भी दोगुनी हो गयी। इसकी अप्रैल-जून तिमाही की इनकम 9.07 करोड़ रुपये से 20.61 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications