Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने 0.20% तक की कटौती की है, जिससे एफडी में निवेश करने वाले लोगों पर असर पड़ेगा। PNB की एफडी योजनाएं 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए मौजूद हैं। यह नई ब्याज दरें 1 जून 2025 से लागू हो चुकी हैं और यह बदलाव ₹3 करोड़ तक की एफडी पर प्रभावी है।

ये है PNB की नई FD ब्याज दरें
7 से 14 दिन के लिए सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.00% तय की गई है।
इसके अलावा 46 से 60 दिनों के लिए सामान्य नागरिकों को 4.50% इंटरेस्ट रेट और सीनियर सिटीजन के लिए 5.00% ब्याज तय किया गया है।
91 से 179 दिनों के लिए 5.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.00% ब्याज तय किया गया है।
180 से 270 दिनों के लिए सामान्य नागरिकों के लिए 6.00% और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50% तय किया गया है।
1 साल की अवधि के लिए आम नागरिकों को 6.70% ब्याज और सीनियर सिटीजन के लिए 7.20% तय की गई है।
390 दिनों के लिए आम नागरिकों को 7.00% और सीनियर सिटीजन को 7.50% का ब्याज मिलेगा।
1205 दिन से 5 साल के निवेश पर आम नगारिकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% का ब्याज मिलेगा।
5 साल से अधिक के निवेश पर इतना प्रतिशत ब्याज
इसके अलावा 5 साल से 10 साल तक 6.00% ब्याज और 6.80% सीनियर सिटीजन को ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
303 दिन की अवधि वाली FD पर ब्याज दर 7.00% से घटाकर 6.40% कर दी गई है। इसी तरह, 1204 दिन की अवधि वाली FD पर दर 6.40% से घटाकर 6.15% कर दी गई है। हालांकि, कुछ लंबी अवधि की जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि की गई है, जिससे लॉन्ग टर्म निवेशकों को फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications