Home Loan EMI; Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद से तमाम बैंक भी अब बारी-बारी से ब्याज दरों में कटौती कर रही हैं। इसी कड़ी में सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) कम कर दिया है। यह कटौती भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के एक दिन बाद की गई है।

शनिवार (6 दिसंबर) को स्टॉक एक्सचेंज में फाइलिंग में PNB ने बताया कि वह तुरंत अपने RLLR में बदलाव कर रहा है। उसने कहा कि PNB RLLR को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है, जिसमें 10 बेसिस पॉइंट का BSP भी शामिल है। हालांकि, PNB का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि RBI ने 5 दिसंबर को मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए रेपो रेट को 0.25 फीसदी (25 बेसिस पॉइंट) कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आई गई।
PNB के क्या कहा?
PNB ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, "RBI द्वारा रेपो रेट में कमी के बाद बैंक ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.35% (10 bps का BSP सहित) से बदलकर 8.10% (10 bps का BSP सहित) कर दिया है।"
PNB RLLR रेट कट का क्या मतलब है?
PNB RLLR रेट में 25 bps की कटौती का मतलब है कि अगर आपका होम लोन RBI रेपो रेट से लिंक है, तो आपकी होम लोन की ब्याज दर कम हो जाएगी। इसका मतलब है कि आपको अपने होम लोन पर कम EMI देनी होगी। RLLR के लिए रीसेट पीरियड आमतौर पर तीन महीने का होता है। इसका मतलब है कि अगर आपकी EMI अक्टूबर में शुरू हुई थी, तो होम लोन रेट में असरदार कटौती जनवरी में होगी।
RRLR क्या होता है?
सभी बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन निश्चित (फिक्स्ड) या परिवर्तनीय (फ्लोटिंग) ब्याज दरों पर देते हैं। यदि होम लोन की ब्याज दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो रेट से सीधी जुड़ी हो, तो उसे रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) कहा जाता है। RBI ने अक्टूबर 2019 में एक सर्कुलर जारी कर बैंकों के लिए अपने सभी रिटेल लोन को बाहरी बेंचमार्क लेंडिंग रेट (E-BLR) से लिंक करना अनिवार्य किया था, जिसके बाद अधिकांश बैंकों ने रेपो रेट को ही अपना बेंचमार्क बनाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications