Punjab National Bank Account Closure: पंजाब नेशनल बैंक ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी दी है। पीएनबी ने सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पीएनबी ने कुछ बचत खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

इन सेविंग्स अकाउंट को बंद कर देगा बैंक
पीएनबी ने कुछ बचत खातों को बंद करने का निर्णय लिया है। ये वो सेविंग अकाउंट होंगे जो पिछले तीन साल से इनएक्टिव हैं। इसमें वो खाते शामिल होंगे जिनका लेनदेन शून्य है। साथ ही उनका अकाउंट बैलेंस जीरो है। इस कदम से बढ़ी संख्या में खाते प्रभावित होंगे।
आखिर क्यों लिया बैंक ने इतना बड़ा फैसला?
आजकल कई स्कैमर्स ऐसे अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे कस्टमर्स लंबे वक्त तक इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में इन अकाउंट का उपयोग करके स्कैमर्स कई सारे स्कैम करते हैं। मामलों की बढ़त देखते हुए बैंक ने यह बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी है कि 30 अप्रैल 2024 तक जिन अकाउंट का यूज 3 साल से अधिक समय तक नहीं किया गया है तो इस तरह के खाते को बैंक अब एक महीने के भीतर बंद कर देगा। बैंक ने ग्राहकों को की सुविधा के लिए 30 जून 2024 तक की इसकी डेडलाइन तय की है।
ऐसे अकाउंट को चालू रखने के लिए आपको 1 जुलाई से पहले ही अकाउंट को एक्टिव करना होगा। वरना पीएनबी बैंक बिना किसी सूचना के इस तरह के खाते से जुड़ी सभी सेवाओं को बंद कर देगा।
अकाउंट एक्टिव करने के लिए करें काम
अगर आप भी अकाउंट का केवाईसी नहीं करवाते हैं और अकाउंट का यूज तीन साल से अधिक समय तक नहीं किया है, तो ऐसे में आपका अकाउंट भी बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको बैंक में जाकर केवाईसी फॉर्म जमा करना होगा। इसके साथ ही आपको कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे। इसके बाद आपके खाते को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
इन अकाउंट को नहीं किया जाएगा बंद
ऐसे भी कुछ इनएक्टिव अकाउंट हैं जिन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इनमें डीमैट खाता, SSY अकाउंट, अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी स्कीम्स के तहत खोले गए खाते शामिल हैं। बैंक माइनर सेविंग खाते को भी बंद नहीं करने वाला है। अधिक जानकारी के लिए आप बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं।
बैंक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी सूचना भेजी गई है ताकि यह सूचना बैंक के ग्राहकों तक पहुंच सके।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
