Heavy buying is now happening in the shares of Jio Financial: लगातार कई लोअर सर्किट के बाद आखिरकार प्रमोटर कंपनी रिलायंस ने जियो फाइनेंशियल को सहारा दिया है। इसके चलते ही आज जियो फाइनेंशियल के शेयर में अपर सर्किट लगा है। आज जियो फाइनेंशियल का शेयर दोपहर में एनएसई में 231.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जियो फाइनेंशियल शेयर का रेट आज करीब 11 रुपये बढ़ा है और इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है।
जियो फाइनेंशियल का शेयर 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। उस दिन के बाद से जियो फाइनेंशियल के शेयर में कई बार लोअर सर्किट लग चुका है। लेकिन आज पहली बार जियो फाइनेंशियल के शेयर में अपर सर्किट लगा है।

इसका सबसे बड़ा कारण प्रमोटर कंपनी रिलायंस की तरफ से जियो फाइनेंशियल के शेयरों में भारी खरीदार माना जा रहा है। कल यानी 29 अगस्त 2023 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक कंपनी जामनगर यूटिलिटीज एंड पावर ने जियो फाइनेंशियल में 208 रुपये से लेकर 211 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5 करोड़ शेयर्स खरीदे हैं।
जियो फाइनेंशियल में जैसे ही प्रमोटर की खरीद की खबर आई तो निवेशकों का मूड बदलने लगा है। सभी को लग रहा है कि अगर प्रमोटर खुद ही शेयर में खरीदारी कर रहे हैं, तो यह समय निवेश का बन सकता है।
शेयर बाजार में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग के बावजूद, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल में हिस्सेदारी खरीदी है। एनएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को 202.80 रुपये प्रति शेयर के रेट पर 3.72 करोड़ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर खरीदे हैं। इन शेयरों का मूल्य करीब 754 करोड़ रुपये है।
नोट: यहां पर जियो फाइनेंशियल के शेयर में अब तक क्या हुआ है, इस बात की जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
