Private Bank FD vs Govt Bank FD: निवेश के लिहाज से बैंक फिक्स्ड FD निवेश का पारंपरिक तरीका है. निवेशक के इस विकल्प को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है. साथ ही निवेश के समय ही इसमें रिटर्न का पता होता है. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर ब्याज दरों को बढ़ाते रहते हैं. खास बात ये भी है कि बैंक FD में इनवेस्टमेंट पर टैक्स छूट भी मिलता है. इसमें 5 साल की FD पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है.
सीनियर सिटीजन के लिए प्राइवेट बैंक अलग-अलग पीरियड्स के लिए 7.75% से 8.85% के बीच FD ब्याज रेट ऑफर कर रहे हैं. इसमें भी कुछ प्राइवेट बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए एक्स्ट्रा रेट्स भी ऑफर कर रहे हैं. वहीं, सरकारी बैंकिंग सेक्टर के बैंक (PSU Bank) वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर 7.25% से 7.95% तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं.

सामान्य नागरिकों के लिए FD ब्याज दरें
आम नागरिकों के लिए प्राइवेट बैंक FD पर अच्छी ब्याज दरें ऑफर कर रही हैं. इसके तहत सालाना ब्याज दर 6.7% से 8.85% के बीच होती हैं. दूसरी ओर सरकारी बैंकों आम नागरिकों के लिए 6.16% से 7.45% के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहे है. इस लिहाज से प्राइवेट बैंक FD पर सरकारी बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. हालांकि, दोनों के बीच FD की अवधि को लेकर अंतर हो सकता है. इसमें बताई गई ब्याज दरें 14 अगस्त, 2024 तक की हैं और समय के साथ बदल सकती हैं. निवेशक निवेश का फैसला लेने से पहले अलग-अलग बैंकों से ताजा FD ब्याज दरों की जांच करना जरूरी है.
बैंक FD पर मिलता है टैक्स छूट
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक वित्त वर्ष में 1.50 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के मुताबिक, हालांकि, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD/TD पर एक वित्त वर्ष में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपये से ज्यादा है, तो TDS (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह लिमिट 50,000 रुपये है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD/TD पर कर TDS कटौती न करने रिक्वेस्ट करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
