नई दिल्ली, जनवरी 3। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में मासिक योगदान के चलते संगठित क्षेत्र के ज्यादातर कर्मचारियों के पास रिटायरमेंट योजना होती है। हालांकि दैनिक कामगार, मजदूर और अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के पास रिटायरमेंट के बाद के लिए कुछ भी नहीं होता। यदि आप घरेलू सहायक नियुक्त करते हैं या किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो लंबी अवधि के रिटायरमेंट लाभ प्राप्त करने में सरकारी मदद चाहता है, तो आप उन्हें प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में मदद कर सकते हैं।
2 रु में मिलेगी 36000 रु की पेंशन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना केवल 2 रुपये प्रति दिन या 60 रुपये प्रति माह के निवेश पर आपको 36,000 रुपये की वार्षिक पेंशन का वादा करती है। पीएम श्रम योगी मानधन एक सरकारी योजना है जो वृद्धावस्था में आर्थिक खर्चे पूरे करने और असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए है।
ये लोग ले सकते हैं फायदा
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों (यूडब्ल्यू) में घर पर काम करने वाले श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा श्रमिक, मोची, कचरा बीनने वाले, घरेलू कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन मजदूर, श्रमिक, कृषि श्रमिक, निर्माण श्रमिक, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, चमड़ा श्रमिक, दृश्य-श्रव्य श्रमिक या इसी तरह के अन्य कामों को काम करने वाले श्रमिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
सरकार करती है मदद
देश में ऐसे करीब 42 करोड़ असंगठित कामगार हैं। यह योजना एक स्वैच्छिक और कॉन्ट्रिब्यूट्री पेंशन योजना है जिसके तहत आपको 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद 3000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन प्राप्त होगी। यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है, तो लाभार्थी के पति/पत्नी को पेंशन के 50% प्राप्त करने का अधिकार होगा। ये पैसा पारिवारिक पेंशन के रूप में केवल पति या पत्नी के लिए लागू होता है।
कौन कर सकता है अप्लाई
18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के आवेदकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक प्रति माह 55 रुपये से 200 रुपये के बीच मासिक योगदान देना होगा। एक बार आवेदक 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर ले तो वे पेंशन राशि का दावा कर सकता है। हर माह एक निश्चित पेंशन राशि व्यक्ति के पेंशन खाते में जमा की जाती है। 18 वर्ष की आयु में योजना की सदस्यता लेने वालों के लिए, मासिक योगदान 55 रुपये है और रिटायरमेंट बेनेफिट 36,000 रुपये वार्षिक या 3,000 रुपये मासिक पेंशन होगा। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की आयु में योजना का सदस्य बनता है, जो मासिक योगदान 200 रुपये होगा।
कैसे करें आवेदन
आप करीबी सीएससी सेंटर पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके पास आधार, सेंविंग या जनधन खाता, बैंक पासबुक या चेक, बैंक स्टेटमेंट की कॉपी सहित आईएफएससी कोड होना चाहिए। शुरुआती योगदान राशि नकद में विलेज लेवल एंट्रोप्रिनियर (वीएलई) को दी जाएगी। सिस्टम सब्सक्राइबर की उम्र के अनुसार देय मासिक योगदान की खुद गणना करेगा। सब्सक्राइबर वीएलई को पहली सदस्यता राशि का नकद भुगतान करेगा। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष की आयु में योजना का सदस्य बन जाता है, जो योजना में प्रवेश करने के लिए अधिकतम आयु सीमा है, तो मासिक योगदान 200 रुपये होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
