Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए किसी भी तरह का इंश्योरेंस नहीं कराते हैं लेकिन बाद में उन्हें इमरजेंसी में खर्चों का बोझ उठाना पड़ जाता है। भारत में अभी भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके पास कोई जीवन बीमा नहीं है। अचानक किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप बेहद कम पैसे में जीवन बीमा करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक अच्छा ऑप्शन है। इस योजना के तहत केवल ₹436 के सालाना प्रीमियम पर आपको ₹2 लाख तक का बीमा कवर मिलता है।

किन्हें मिल सकता है इस योजना का फायदा? (PMJJBY scheme)
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आपके पास एक एक्टिव बैंक खाता होना जरूरी है। बीमा की रकम पाने के लिए आपके बैंक खाते से हर साल ₹436 अपने आप कट जाएगा। अगर बीमा लेने वाले व्यक्ति की किसी भी वजह से मौत हो जाती है, तो उसके परिवार या नॉमिनी को ₹2 लाख का बीमा पैसा मिलेगा। यह राशि सीधे नॉमिनी के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
प्रीमियम कितना कटता है? (Pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana Premium)
इस योजना में सालाना केवल ₹436 प्रीमियम देना होता है। यह पैसे हर साल आपके अकाउंट से ऑटोमैटिक कट जाते है। अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं हुआ, तो बीमा पॉलिसी खत्म हो सकती है। इसके अलावा यह बीमा हर साल 1 जून से 31 मई तक के लिए वैध रहता है। यानी हर साल 1 जून को बीमा शुरू होता है और अगले साल 31 मई तक चलता है। अगर आप समय पर प्रीमियम जमा करते हैं, तो बीमा स्वतः रिन्यू हो जाता है।
इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आपको अपने बैंक में जाकर एक फॉर्म भरना होगा या फिर बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से भी आवेदन करना होगा।
बीमा कवर कब खत्म हो सकता है?
अगर आप 55 साल के हो जाते हैं और बीमा रिन्यू नहीं कराते है तो ये बीमा कवर खत्म हो जाएगा। इसके अलावा अगर बैंक खाते में पर्याप्त पैसा नहीं हैं और प्रीमियम कटेगा और आपका प्रीमियम खत्म हो जाएगा। वहीं, अगर आपने एक से ज्यादा बैंक खातों से बीमा ले रखा है, तो सिर्फ एक बीमा एक्टिव रहेगा, बाकी खत्म हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications