Small Savings Schemes Interest Rate: PPF से लेकर सुकन्या योजना तक बड़ा बदलाव... जानें अब कितना मिलेगा ब्याज
Small savings schemes interest rates: छोटी बचत योजना के ब्याज दरों को लेकर सरकार का फैसला आ गया है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए PPF और NSC सहित कई लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

आर्थिक मामलों के विभाग ने जारी एक अधिसूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही, जो 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी, के लिए अलग-अलग छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025) के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं है।
छोटी बचत योजना पर ब्याज दर
- सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund)- PPF खाते पर वर्तमान में ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है।
- सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi scheme)- सुकन्या समृद्धि योजना 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर देगी।
- तीन वर्षीय सावधि जमा योजना ( Three-year term deposit scheme)- तीन वर्षीय फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर चालू तिमाही के लिए 7.1 प्रतिशत पर बनी हुई है।
- डाकघर बचत जमा योजना (Post Office Savings Deposit scheme)- डाकघर बचत जमा योजना की ब्याज दर वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए 4 प्रतिशत पर स्थिर रही।
- किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)- यह छोटी बचत योजना 7.5% की ब्याज दर देती है, जिसमें निवेश 115 महीने या लगभग 9.7 वर्षों में मैच्योरिटी होता है।
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate)- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना की ब्याज दर वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के दौरान 7.7 प्रतिशत पर बनी रहेगी।
- मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme)- भारतीय डाकघर समर्थित मासिक आय योजना (एमआईएस) निवेशकों को 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
