PPF Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) देश में एक काफी पॉप्युलर सेविंग स्कीम है, जोकि सरकार की समर्थित स्कीम है. यहां टैक्स प्रॉफिट के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है. सबसे खास बात ये है कि निवेश का यह विकल्प बेहद सुरक्षित नाम माना जाता है. PPF के लिए ब्याज दर वित्त मंत्रालय की ओर से तिमाही आधार पर तय की जाती है. इसे हर तीन महीने में बदल सकती है. वर्तमान में यह अक्टूबर से दिसंबर 2024 के लिए 7.1% है.
PPF खाते के लिए जरूरी शर्त
पीपीएफ अकाउंट पर ब्याज का कैलकुलेशन पांचवें दिन से लेकर प्रत्येक महीने के अंत तक के सबसे कम बैलेंस के आधार पर की जाती है. यह ब्याज हर वित्तीय वर्ष के अंत में आपके खाते में जमा किया जाता है. पीपीएफ खाता खोलने के लिए आपको भारतीय निवासी होना चाहिए. माता-पिता या पैरेंट्स अपने नाबालिग बच्चों के लिए भी खाते खोल सकते हैं, लेकिन एनआरआई नए पीपीएफ खाते नहीं खोल सकते.
पीपीएफ खाता खोलने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट
पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए आपको पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड, पते का प्रमाण जैसे वोटर आईडी या बिजली बिल, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज की फोटो और खाता खोलने के लिए फॉर्म ए की जरूरत होती है. आप अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए ऑनलाइन या बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर ऑफलाइन खाता खोल सकते हैं.
PPF खाता खोलने के ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके
ऑनलाइन खाता खोलने के लिए, अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करें, पीपीएफ सेक्शन में जाएँ और 'नया खाता खोलें' पर क्लिक करें. जरूरी डीटेल्स भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, कम से कम 500 रुपए जमा करें. और ओटीपी या नेट बैंकिंग से वेरिफाई करें. ऑफ़लाइन खाता खोलने के लिए, बैंक या पोस्ट ऑफिस में पहचान डॉक्युमेंट्स के साथ फॉर्म ए जमा करें.

PPF इनवेस्टमेंट लिमिट
पीपीएफ खाते की अवधि 15 साल है, लेकिन इसे पांच-पांच साल के अंतराल पर बढ़ाया जा सकता है. कम से कम सालाना जमा राशि 500 रुपए है, जबकि अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए प्रति साल है. पैरेंट्स की ओर खोले गए नाबालिग खातों के लिए, नियम और जमा सीमाएँ नियमित खातों के समान ही रहती हैं.
PPF इनवेस्टमेंट कैलकुलेशन
पीपीएफ में निवेश के फायदे को अगर उदाहरण से समझें तो, अगर निवेशक 7.1% की मौजूदा ब्याज दर पर सालाना 1.5 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो 15 साल बाद कुल रकम 40,68,209 रुपए होगी. इसमें इस अवधि में आपके 22,50,000 रुपए का निवेश और 18,18,209 रुपए का ब्याज शामिल है. अपने खाते को दो बार 5-5 साल के लिए बढ़ाने पर 25 साल बाद आपकी कुल राशि 1,03,08,014.97 रुपए हो जाएगी.
PPF में लंबी अवधि के लिए निवेश के फायदे
अपने निवेश को अगले पांच साल के लिए जारी रखने पर कुल अवधि 30 साल हो जाती है. तब तक कुल जमा रकम बढ़कर 1,54,50,910.59 रुपए तक पहुंच जाएगी, जो 1.5 करोड़ रुपए से अधिक होगी. इस राशि में निवेशक का कुल निवेश 45 लाख रुपए और ब्याज से कमाई 1,09,50,911 रुपए शामिल हैं.
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications