अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। सरकार ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही के लिए PPF की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी अब भी आपको 7.1% सालाना ब्याज मिलता रहेगा।

क्या कहा सरकार ने?
वित्त मंत्रालय ने 30 जून को एक आधिकारिक नोटिस में बताया कि इस बार की तिमाही में PPF के अलावा बाकी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें भी स्थिर रहेंगी। इसका मतलब है कि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और अन्य स्कीम्स पर भी फिलहाल पुरानी दरें ही लागू होंगी।
7.1% ब्याज स्थिर लेकिन टैक्स फ्री
PPF पर फिलहाल 7.1% सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है, और यह अप्रैल 2020 से अब तक नहीं बदला है। यह दर भले ही कुछ निवेशकों को कम लगे, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह पूरी तरह टैक्स फ्री है। इसमें निवेश की गई राशि, ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा सब कुछ टैक्स से पूरी तरह मुक्त होता है।
हर महीने सही समय पर निवेश करें
ध्यान देने वाली बात यह है कि PPF में ब्याज हर महीने की 5 तारीख तक जमा रकम पर ही गिना जाता है। यानी अगर आप महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करते हैं, तभी आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिलेगा। इसके बाद जमा की गई राशि का फायदा अगले महीने से मिलता है।
PPF में कितनी राशि निवेश कर सकते हैं?
न्यूनतम निवेश: ₹500 प्रति वर्ष
अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
खाता समय: 15 साल (बाद में 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है)
कहां खुलता है PPF खाता?
आप PPF खाता देशभर के किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खोल सकते हैं। जैसे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक HDFC बैंक आदि। कुछ बैंकों में ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा भी मिलती है।
टैक्स छूट का डबल फायदा
PPF स्कीम इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आती है। यानी सालाना 1.5 लाख रुपए तक निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिल सकती है। ध्यान दें यह छूट केवल पुरानी टैक्स व्यवस्था में ही मान्य है, नई टैक्स व्यवस्था में नहीं।
क्यों चुनें PPF?
सरकार द्वारा पूरी गारंटी
रिटर्न निश्चित और सुरक्षित
लंबी अवधि में बेहतर सेविंग्स
टैक्स छूट और कंपाउंडिंग का डबल फायदा
PPF उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बिना जोखिम के सुरक्षित बचत करना चाहते हैं। इसमें न सिर्फ रिटर्न पक्का है, बल्कि टैक्स की पूरी छूट भी मिलती है। सरकार द्वारा ब्याज दर को स्थिर रखना मौजूदा आर्थिक हालात में एक राहत भरी खबर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
