नयी दिल्ली। अगर आप थोड़े-थोड़े पैसे जमा करके किसी लक्ष्य के लिए एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। घर खरीदने और बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपको प्लानिंग करनी होगी। आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके ऐसा कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही शानदार निवेश स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें महीने में 12500 रु (यानी रोजाना केवल 411 रु) जमा करके एक साथ 43 लाख रु से अधिक पैसा मिलेगा। अच्छी बात ये है कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं स्कीम की डिटेल।
पोस्ट ऑफिस की है स्कीम
यहां हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं वो है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)। वैसे तो पीपीएफ पोस्ट ऑफिस की एक छोटी बचत योजना है, मगर कई बैंक भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देते हैं। पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं में नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉजिट, मंथली डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि अकाउंट, सीनियर सिटीजन सेविंग्स अकाउंट, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र शामिल हैं।
पीपीएफ पर कितना मिलेगा फायदा
पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बाकी बचत योजनाओं की ही तरह हर तिमाही आधार पर पीपीएफ की ब्याज दर की भी समीक्षा होती है। यानी हर तीन महीनों में पीपीएफ की ब्याज दर में कटौती या बढ़ोतरी की जा सकती है। पीपीएफ खाते में आपको कम से कम 500 रु और अधिकतम 1.5 लाख रु का निवेश करने की सुविधा मिलती है।
ऐसे मिलेंगे 43 लाख रु
यदि आप पीपीएफ में लगातार निवेश जारी रखें तो कुछ ही सालों में एक तगड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि पीपीएफ में अधिकतम 1.5 लाख रु का निवेश किया जा सकता है। इस लिमिट के हिसाब से आपको हर महीने 12,500 रु यानी रोजाना 411 रु जमा करने होंगे। 15 साल तक हर वर्ष 1.5 लाख रु जमा करने पर आपकी कुल निवेश राशि 22.5 लाख रु। इस पर मिले ब्याज सहित आपकी कुल मैच्योरिटी राशि 43 लाख रु से अधिक होगी।
ऑनलाइन कर सकते हैं निवेश
अब आपको पीपीएफ खाते में पैसा जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन ही पैसा जमा कर सकते हैं। मोबाइल ऐप डाक पे के जरिये कोई भी निवेशक पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकता है। पीपीएफ में डाकपे के जरिए पैसा जमा करने के लिए आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) अकाउंट की मदद ली जा सकती है। मगर ध्यान रहे कि ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए पहले अपने बैंक अकाउंट को आईपीपीबी अकाउंट से लिंक कर लें।
एफडी से बेहतर है पीपीएफ
देखा जाए तो पीपीएफ बैंक एफडी से बेहतर है। बैंक एफडी में आपको इतना ब्याज नहीं मिलेगा। बड़े बैंकों में एफडी की ब्याज दर इस समय 7.1 फीसदी से कम है। पीपीएफ का एक और बड़ा फायदा है लोन। पीपीएफ खाते में जमा राशि पर आप लोन भी ले सकते हैं। पीपीएफ खाता खोलने के तीसरे साल से आपको लोन मिल सकता है।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications