नयी दिल्ली। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले निवेश ऑप्शन में से एक है। लंबी अवधि के लिए निवेशक पीपीएफ को खूब पसंद करते हैं। इसकी वजह है कि ये सरकारी योजना है और इसलिए सुरक्षित है। इसके अलावा पीपीएफ खाताधारक को 'ईईई' कैटेगरी के तहत इनकम टैक्स छूट मिलती है। ईईई का मतलब है छूट, छूट, छूट यानी निवेश अवधि के दौरान मिलने वाले ब्याज, किए गए निवेश और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि सब पर टैक्स छूट मिलती है। किसी वित्त वर्ष में पीपीएफ में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए पीपीएफ बेस्ट ऑप्शन है। एक बात और कि पीपीएफ एक ऐसा ऑप्शन भी है जो आपको करोड़पति बना सकता है। मगर इसके लिए आपको एक खास ट्रिक के साथ कई सालों तक निवेश करना होगा। आइए जानत हैं उस स्पेशल ट्रिक के बारे में।
कैसे करें निवेश
अगर कोई निवेशक 30 साल की उम्र में निवेश शुरू करे तो रिटायरमेंट यानी 60 साल की आयु तक निवेश के लिए उसके पास 30 साल ही होंगे। पीपीएफ अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल है लेकिन मैच्योरिटी के एक वर्ष के अंदर फ़ॉर्म-एच जमा करके इसे पाँच वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है। इस स्थिति में आप अपने पीपीएफ खाते में निवेश करना और पीपीएफ ब्याज प्राप्त करना जारी रख सकते हैं। कोई जब तक चाहे तक तक पीपीएफ मैच्योरिटी का विस्तार कर सकता है। इसलिए 30 वर्षों तक पीपीएफ अकाउंट में निवेश करने के लिए फॉर्म-एच को तीन बार (पीपीएफ खाता खोलने के 15वें वर्ष, 20वें वर्ष और 25वें वर्ष में) जमा करना होगा।
ऐसे बनें करोड़पति
पीपीएफ कैलकुलेटर का उपयोग करके देखें तो 7.1 प्रतिशत की वर्तमान पीपीएफ ब्याज दर को पूरी अवधि में बरकरार मानते हुए, सामान्य परिस्थितियों में पीपीएफ खाते में 15 वर्षों तक निवेश किया जाए तो आप 12,500 रुपये मासिक जमा करके इन 15 सालों बाद कुल 40,68,209 रु मैच्योरिटी राशि हासिल करेंगे। हालांकि अगर आप लंबे समय तक पैसा जमा करने और पीपीएफ खाते में निवेश जारी रखने का फैसला करते हैं तो पिछले 15 वर्षों में आपने जो पैसा जमा किया है उस पर ब्याज सहित आपकी पीपीएफ मैच्योरिटी राशि 30 वर्षों के बाद 1,54,50,911 रुपये या 1.54 करोड़ रुपये होगी।
ब्याज बढ़ाने की स्पेशल ट्रिक
पीपीएफ खाताधारक हर महीने की पहली से चौथी तारीख के बीच निवेश करें क्योंकि इससे पीपीएफ खाताधारक को उसी महीने पीपीएफ ब्याज प्राप्त करने में मदद करता है। पीपीएफ नियमों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति महीने की पहली से चौथी तारीख तक निवेश करता है तो वे उसी महीने के लिए पीपीएफ ब्याज दर के लिए पात्र होगा।
रिटायमेंट के बाद 1.54 करोड़ रु
रिटायरमेंट के बाद आपके पीपीएफ खाते में 1.54 करोड़ रुपये होंगे, जिसमें 7.1 प्रतिशत ब्याज दर पर लगभग 10.97 लाख रुपये वार्षिक पीपीएफ ब्याज शामिल होगा। प्रति वर्ष 10.97 लाख रु पीपीएफ ब्याज की यह राशि निवेशक के लिए रिटायरमेंट के बाद की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अच्छी रकम होगी।
पूरा-पूरा टैक्स बेनेफिट
हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करके आपको वित्त वर्ष में पीपीएफ में किए गए अपने पूरे निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा। क्योंकि 12500 रु मासिक से साल में कुल निवेश राशि 1.5 लाख रु ही होगी, जो टैक्स बेनेफिट लेने के लिए अधिकतम लिमिट है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications