नयी दिल्ली। हर महीने के खर्चे और महंगाई को देखते हुए आज के समय में रिटायर होने के समय अधिकतर लोग 1 करोड़ रु का फंड चाहते हैं। उनकी ये इच्छा होती है जिस समय वे रिटायर हों तो उनके हाथ में 1 करोड़ रु हो। कुछ मदद तो ऐसे लोगों को ईपीएफ फंड से मिल जाएगी। मगर फंड का बाकी हिस्सा जॉब करते हुए निवेश करके ही बनाया जा सकता है। वैसे अगर हम ईपीएफ से हट कर बात करें तो पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) एक ऐसा ऑप्शन है जो अकेले ही 1 करोड़ रु का फंड तैयार करने में आपकी मदद कर सकता है। मगर यहां शर्त ये है कि आपको बहुत जल्द निवेश करना होगा और लंबे समय तक लगातार निवेश जारी रखना होगा। ध्यान रहे कि सिर्फ पीपीएफ में निवेश ही काफी नहीं है, बल्कि आपको एक खास ट्रिक अपनानी होगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप पीपीएफ में निवेश करके 1 करोड़ रु का फंड आसानी से बना सकते हैं।
बेहद पसंदीदा ऑप्शन है पीपीएफ
पीपीएफ स्कीम लंबे समय तक निवेश करने के मामले में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ऑप्शन है। इसके जरिए बचत और निवेश बहुत आसान है। इस योजना पर 7.1 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर मिलती है। भारत सरकार द्वारा समर्थित होने की वजह से ये बेहद सुरक्षित है। तीसरी अच्छी बात कि इसका रिटर्न पूरी तरह से टैक्स फ्री है। बल्कि आपके द्वारा किया जाने वाला निवेश, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि सब कुछ ही टैक्स फ्री है।
कितना मिलेगा टैक्स बेनेफिट
नियमों के अनुसार पीपीएफ खाते में किसी वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश टैक्स फ्री रहेगा। मतलब कोई व्यक्ति पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर छूट का लाभ उठा सकता है। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है। हालांकि पीपीएफ खाते को 5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।
नहीं है कोई सीमा
ध्यान दें कि पीपीएफ खाते के विस्तार की कोई सीमा नहीं है। हालांकि खाताधारक को हर बार 5 साल में एक बार विस्तार करने के लिए फॉर्म-एच जमा करना होगा। उदाहरण के लिए पीपीएफ खाताधारक 25 साल के लिए निवेश करना चाहे तो उसे निवेशक पीपीएफ खाता खोलने के 15 और 20 साल बाद दो बार फॉर्म-एच जमा करना होगा।
ऐसे बनिए करोड़पति
मान लीजिए कि आपको 15 वर्ष की पूर्ण मैच्योरिटी अवधि के लिए 7.1 प्रतिशत औसत रिटर्न मिलेगा। अब अगर कोई निवेशक हर वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये (प्रति माह 12,500 रुपये) निवेश करता है तो पीपीएफ कैलकुलेटर के अनुसार 15 वर्ष बाद मैच्योरिटी राशि होगी 40,68,210 रु। हालांकि पीपीएफ में निवेश करके करोड़पति बनने के लिए केवल 15 साल काफी नहीं हैं। लेकिन पीपीएफ में विस्तार सुविधा मिलती है तो आप अपने खाते को आगे बढ़ा सकते हैं और करोड़पति बनने तक योगदान जारी रख सकते हैं। यही वो ट्रिक है। मैच्योरिटी अवधि के समय फॉर्म-एच जमा करके मैच्योरिटी अवधि को 15 वर्ष के बाद 5-5 साल के लिए 2 बार आगे बढ़ाएं। अगर कोई निवेशक 25 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश करता रहता है तो पूरी अवधि के लिए ब्याज की दर 7.1% पर स्थिर रहने पर मैच्योरिटी राशि 1,02,40,260 रुपये होगी।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications