नई दिल्ली, जनवरी 17। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) एक सरकारी योजना है, जिसके लिए आप पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। इस पर मौजूदा ब्याज दर 7.1 फीसदी है। ये इसका सालाना रिटर्न है। पीपीएफ के मुकाबले आज शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी निवेश के बड़े ऑप्शन बन कर सामने आ गए हैं। इनमें आपको सैकड़ों-हजारों फीसदी रिटर्न महीनों में मिल सकता है। फिर भला कोई क्यों पीपीएफ में निवेश करके 7.1 फीसदी सालाना रिटर्न हासिल करना पसंद करना चाहेगा। पर चीज है जो पीपीएफ में है, मगर बाकी ऑप्शनों में नहीं। वो है सेफ्टी और रिटर्न की गारंटी। वैसे तो डेब्ट फंड में ये दोनों चीजें होती हैं, मगर उसमें सालाना रिटर्न 5-6 फीसदी के आस पास होता है। इसलिए पीपीएफ सिक्योर और बेस्ट है। पर इतना भी टेंशन की जरूरत नहीं है, क्योंकि पीपीएफ बेहद कम निवेश पर करोड़पति बना सकता है। हम आपको इसकी कैल्कुलेशन बताएंगे।
जानिए करोड़पति बनने की तरीका
यदि आप करोड़पति बनान चाहते हैं तो 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के हिसाब से दैनिक आधार पर आपको पीपीएफ खाते में रोज केवल 417 रुपये का निवेश करना होगा। हालांकि ये पैसा आपको जमा करना होगा, क्योंकि निवेश आप रोज तो नहीं, बल्कि महीने में एक-दो बार ही करें। पीपीएफ का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्ष है, लेकिन आप इसे 5-5 वर्षों के लिए दो बार बढ़ा सकते हैं। पीपीएफ पर टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।
हर महीने 12500 रु का निवेश
अब कोई पीपीएफ में मैच्योरिटी तक निवेश जारी रखे और 1.5 लाख रुपये सालाना यानी हर महीने 12,500 रुपये (417 रुपये डेली जमा) का निवेश करे तो उसका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा। यानी उसे मैच्योरिटी के समय तक 7.1 फीसदी सालाना ब्याज पर चक्रवृद्धि ब्याज का भी फायदा मिलता रहेगा। इस तरह मैच्योरिटी के समय तक कुल ब्याज राशि 18.18 लाख रुपये हो जाएगी। कुल 40.68 लाख रुपये निवेशक के हाथ में आएंगे।
कितने समय में बनेंगे करोड़पति
अब आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको इस पीपीएफ खाते की मैच्योरिटी अवधि को 15 साल के बाद दो बार 5-5 साल के लिए बढ़ाएं। इतना ही नहीं सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश जारी रखें। इससे आपका कुल निवेश हो जाएगा 37.50 लाख रुपये। मैच्योरिटी पर आपको 7.1 फीसदी ब्याज दर के साथ 65.58 लाख रुपये मिलेंगे। और 25 साल बाद ब्याज सहित ये राशि होगी 1.03 करोड़ रुपये।
कौन खोल सकता है पीपीएफ खाता
भारत का कोई भी निवासी फिर चाहे वो वेतनभोगी हो सेल्फ एम्प्लोयड हो या फिर पेंशनभोगी हो पोस्ट ऑफिस या बैंक में पीपीएफ खाता खोल सकता है। पीपीएफ के तहत केवल सिंगल व्यक्ति ही खाता खोल सकता है। इसमें दो लोगों संयुक्त तौर पर खाता खोलने की सुविधा नहीं मिलेगी। बच्चे के लिए उसके पैरेंट पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
आपको पीपीएफ खाता खुलवाने के लिए आईडी प्रूफ देना होगा। इसके लिए आप वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड दे सकते हैं। साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड चल जाएगा। आपको पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और एनरोलमेंट फॉर्म ई की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
