PPF Account for Child: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड पैसा इन्वेस्ट करने के लिए एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है। इसमें सरकार के द्वारा बेहतरीन रिटर्न दिया जाता है और मार्केट रिस्क भी शामिल नहीं होता है। इस अकाउंट की मैच्योरिटी 15 साल की होती है। इसमें आप मिनिमम 500 और मैक्सिमम 1,50,000 रुपए तक हर साल जमा कर सकते हैं। अगर आप इस समय पीपीएफ अकाउंट में पैसे इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको 7.1 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।
अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी एक पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट खोल सकते हैं। हालांकि आपके मन में कई सवाल होंगे किया अकाउंट कितने साल की उम्र में खोला जाता है और इसके क्या नियम है, तो हम आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। साथ ही हम इस पर मिलने वाले टैक्स बेनिफिट के बारे में भी बात करेंगे।

जानकारी के लिए बता दे की बच्चों का पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट खोलने की कोई एक निश्चित तारीख नहीं होती है। इसे किसी भी उम्र में खोला जा सकता है। लेकिन आप जितना जल्दी अपने बच्चों का पीएफ अकाउंट खोलेंगे आपको फायदा भी उतनी ही जल्दी मिलने लगेगा। इसमें 1 साल के अंदर आप 500 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
एक बार बच्चों के बालिग हो जाने पर वह खाते का हैंडओवर अपने पास ले सकता है और उसमें अपने हिसाब से पैसे भी इन्वेस्ट कर सकता है।
अगर आप बच्चों की पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट में पैसे जमा करते हैं, तो आपको टैक्स पर भी छूट मिलती है। अगर आप बच्चों का पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट खोलते हैं तो, आपको एक साथ दो फायदे मिलते हैं। बच्चों का पीएफ अकाउंट खोलने से आप उनके भविष्य के लिए एक बेहतर अमाउंट तैयार कर सकते हैं, जिसे उनकी शादी पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट पर सेक्शन 80c के तहत टैक्स डिडक्शन भी मिलता है।
इसमें पैसा डालकर एक तरफ आप का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ टैक्स में काटने वाले पैसे को इन्वेस्ट करके उसे भी यूटिलाइज कर रहे हैंं।
लोगों को अक्सर जानकारी नहीं होती है कि उन्हें पब्लिक प्रोविडेंट फंड का अकाउंट कहां खोलना चाहिए या इसे कैसे खोला जाता है। तो आपको बता दें कि आप बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट को बेहतर रिटर्न देने वाला माना जाता है। इसमें आप फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भर के जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ जमा कर दें तो अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
इस अकाउंट को खोलने के लिए जिन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, उनमें बच्चों के पेरेंट के पासपोर्ट साइज वाले फोटो और केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए। इसके अलावा आपके बच्चे का एज सर्टिफिकेट भी देना होता है। इसके लिए आप आप बर्थ सर्टिफिकेट या फिर कोई भी सरकारी दस्तावेज जमा कर सकते हैं, जिसमें एज वेरीफाई की गई हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने डेट ऑफ बर्थ के लिए आधार को डॉक्यूमेंट से बाहर कर दिया है। उनका कहना था कि आधार कार्ड को डेट ऑफ बर्थ के दस्तावेज की तरह मान्यता नहीं दी जा सकती है। यह बात यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा भी बताई जा चुकी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications