Postal Life Insurance PLI Plan: आज के समय में बीमा हर परिवार के लिए जरूरी हो गया है। लेकिन अक्सर लोग यह शिकायत करते हैं कि प्राइवेट कंपनियां ज्यादा प्रीमियम लेती हैं और बदले में सीमित फायदा देती हैं। ऐसे माहौल में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) लोगों के लिए एक भरोसेमंद और सस्ता विकल्प बनकर सामने आया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बोनस दरें बेहद आकर्षक हैं और लंबे समय तक बेहतर रिटर्न देती हैं। यही वजह है कि यह योजना आम जनता से लेकर नौकरीपेशा वर्ग और ग्रामीण इलाकों तक पसंदीदा होती जा रही है।
100 साल से ज्यादा पुरानी सेवा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PLI भारत की सबसे पुरानी बीमा सर्विसों में से एक है। इसकी शुरुआत 1884 में हुई थी। उस समय यह योजना केवल डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए थी। बाद में इसे टेलीग्राफ विभाग और फिर अर्ध-सरकारी संस्थानों के लिए भी बढ़ा दिया गया। धीरे-धीरे इसका दायरा इतना बढ़ा कि आज किसान, मजदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि 1894 में PLI पहली बार महिला कर्मचारियों को बीमा कवरेज देने वाली योजना बनी, जबकि उस समय कोई अन्य बीमा कंपनी महिलाओं को कवर नहीं देती थी।
19 साल से मिल सकता है कवरेज
PLI का फायदा उठाने के लिए किसी भी व्यक्ति की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए। इसमें अधिकतम 50 लाख रुपए तक का बीमा कवर लिया जा सकता है। यह केवल बीमा ही नहीं बल्कि टैक्स छूट और बोनस का फायदा भी देता है। इस वजह से यह योजना निवेश और सुरक्षा दोनों का बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।
युगल सुरक्षा योजना जोड़ों के लिए खास
PLI की एक खास योजना है युगल सुरक्षा (Yugal Suraksha Policy)। यह योजना पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में सुरक्षा देती है। अगर किसी एक की मृत्यु हो जाए तो दूसरे जीवनसाथी को कवरेज के साथ बोनस भी मिलता है। वहीं, पॉलिसी अवधि पूरी होने पर भी दोनों को भुगतान मिलता है, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
युगल सुरक्षा योजना की अहम बातें
कपल की उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
सीनियर पॉलिसीहोल्डर की अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं हो सकती।
पॉलिसी का समय कम से कम 5 साल और अधिकतम 20 साल होती है।
पति या पत्नी में से किसी एक का PLI से जुड़ा होना जरूरी है।
न्यूनतम कवर 20,000 रुपए और अधिकतम कवर 50 लाख रुपए है।
प्रीमियम कम है लेकिन बोनस काफी आकर्षक मिलता है।
पॉलिसी शुरू होने के 3 साल बाद लोन लेने की सुविधा भी है।
क्यों चुनें PLI?
प्राइवेट कंपनियों की पॉलिसियों की तुलना में PLI ज्यादा फायदे देता है। जहां प्रीमियम कम है, वहीं बोनस की दरें ऊंची हैं। इसके अलावा, सरकारी योजना होने के कारण इसमें भरोसे और सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। यही वजह है कि लोग इसे परिवार की लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications