नई दिल्ली, जून 5। 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर कई बैंक 6 फीसदी तक की पेशकश कर रहे हैं, और कुछ बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.1 फीसदी तक है। हालांकि अगर आप 60 से कम उम्र के हैं और सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ उच्च एफडी दरों की तलाश में हैं तो आपके लिए कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। डीसीबी बैंक, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, आरबीएल बैंक और यस बैंक जैसे कुछ प्राइवेट क्षेत्र के बैंक हैं, जो एफडी पर उच्च ब्याज दर की पेशकश करते हैं। जबकि एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक जैसे सरकारी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य नागरिकों को एफडी की पेशकश करते हैं, लेकिन प्राइवेट बैंकों और पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की तुलना में इनकी ब्याज दरें कम हैं।
आपको पोस्ट ऑफिस योजना में निवेश क्यों करना चाहिए?
पोस्ट ऑफिस में निवेश करना फायदेमंद और सुरक्षित निवेश हो सकता है। यदि आप अधिक पैसा कमाना चाहते हैं, तो आप अपना पैसा पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट खातों में डाल सकते हैं। जब आप पोस्ट ऑफिस में एफडी कराते हैं तो आपको कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। इससे आपको सरकारी गारंटी के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में एफडी कराना भी काफी आसान है। ये दो योजनाएं हैं पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना। दोनों योजनाओं में निवेश पर आयकर छूट मिलती है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरों पर नजर डालें तो आपको 1 साल की ब्याज दर 5.50 फीसदी, 2 साल की ब्याज दर 5.50 ब्याज दर, 3 साल की ब्याज दर 5.5 फीसदी और 5 साल की ब्याज दर 6.7 फीसदी है।
इन बातों का रखें ध्यान
1) ब्याज वार्षिक रूप से देय है लेकिन इसकी तिमाही गणना की जाती है।
2) आप न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये के गुणक में एफडी में निवेश कर सकते हैं। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
3) 5 साल के लिए किए गए निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)
यह योजना विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) के लिए बनाई गई है। यह योजना जमाकर्ताओं को प्रति वर्ष 7.4% प्रदान करती है, और ब्याज तिमाही आधार पर देय होता है। आप इस योजना में 1,000 रुपये के गुणक के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं, हालांकि, इसकी अधिकतम राशि 15 लाख रुपये है।
और कौन कर सकता है निवेश
- 50 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारी
- 55 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त नागरिक कर्मचारी
जानिए जरूरी बातें
पोस्ट ऑफिस में एफडी कराने की गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाती है। इस स्थिति में निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है। ऑफलाइन (नकद, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग) एफडी उपलब्ध हैं। इसमें आप एक से ज्यादा एफडी कर सकते हैं। इसके अलावा आप जॉइंट खाता खुलवा भी सकते हैं। अगर आप 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आईटीआर फाइल करते समय आपको टैक्स छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
