Post Office Scheme 2024: हर निवेशक अपनी बचत बढ़ाना चाहता है, वह भी बिना किसी जोखिम के। निवेश के समय लोग अच्छे रिटर्न के साथ-साथ टैक्स लाभ की भी तलाश करते हैं। अलग-अलग डाकघर निवेश योजनाओं में धारा 80सी और अन्य धाराओं के तहत टैक्स लाभ मिलता है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना बताएंगे जिससे आप एक बार में पांच साल के लिए अपना पैसा लगा सकते हैं और अन्य बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज पा सकते हैं।

इस स्कीम में करें निवेश
अगर आप एकमुश्त रकम निवेश करना चाहते हैं तो उसे पोस्ट ऑफिस की एफडी यानी टाइम डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगा सकते हैं। इस पोस्ट ऑफिस में 5 साल की एफडी पर बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज का फायदा मिलता है। इस स्कीम के जरिए आप अगर चाहें तो रकम को तीन गुना से भी ज्यादा बना सकते हैं यानी अगर आप 5 लाख निवेश करते हैं तो उसे 15 लाख से ज्यादा बना सकते हैं।
पहले 5 लाख का 5 साल के लिए करें निवेश
5 लाख को 15 लाख बनाने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस की एफडी में सबसे पहले 5 लाख को 5 सालों के लिए निवेश करना होगा। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में 5 साल पर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ऐसे में मौजूदा ब्याज दर के साथ कैलकुलेट करने पर 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट बनेगा लगभग 7 लाख रुपये लेकिन इस रकम को आपको निकालना नहीं है। बल्कि अगले 5 साल के लिए फिक्स करा देना है इस तरह 10 सालों में आपको 5 लाख के अमाउंट पर ब्याज के जरिए 5,51,175 रुपए की कमाई होगी और आपकी रकम 10,51,175 रुपए हो जाएगी।
ऐसे मिलेंगे 15 लाख रुपये
एक बार फिर से इस रकम को 5 साल के लिए फिक्स करना होगा। फिर 15वें साल पर आपको मैच्योरिटी के समय 5 लाख की निवेश की गई रकम पर 10,24,149 रुपए की कमाई सिर्फ ब्याज से होगी। इस तरह आपके निवेश किए गए 5 लाख और 10,24,149 रुपए को मिलाकर आपको कुल 15,24,149 रुपए मिलेंगे। ऐसे आपको 15 लाख रुपये मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
