Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करने के कई सारे फायदे होते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है उसके साथ-साथ सुरक्षा भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस में निवेश के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें कमर्शियल बैंक एफडी जैसी बचत योजनाएं भी शामिल हैं।
अगर आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपाजिट स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको एक, दो, तीन और पांच साल के टेन्योर वाली एफडी के ऑप्शंस मिलते हैं। मान लीजिए आप 5 साल के टेन्योर वाली एफडी में निवेश करते हैं तो आपको 5 लाख के निवेश पर 7 लाख का रिटर्न मिलता है। आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी कैलकुलेशन क्या है।

5 लाख निवेश करने पर मिलेंगे 7 लाख रुपये (Post Office Time Deposit Scheme)
सबसे पहले आपको बता दें कि एक साल की टाइम डिपोजिट पर पोस्ट ऑफिस द्वारा 6.9 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 2 साल के निवेश पर 7.0 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, तीन साल की पर ग्राहकों को 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे ही 5 साल की टीडी पर पोस्ट ऑफिस द्वारा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
अगर आप 5 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं तो 5 साल में इस पर लगभग 2 लाख का ब्याज मिलेगा। 5 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको 7 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा सेक्शन 80C के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में मिलते हैं ये सभी फायदे
डाकघर की टाइम डिपॉजिट में केवल 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है और इसमें अधिकतम कितना भी निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 80सी के अंतर्गत छूट का लाभ दिया जाता है।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में निवेश के समय इस 1 बात का रखें ध्यान
पोस्ट ऑफिस की इस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में निवेश करने पर 6 महीने से पहले निवेश की राशि नहीं निकाली जा सकती है। अगर निवेशक चाहे तो मैच्यॉरिटी की तारीख को आगे बढ़ा सकता है। यदि आप चाहते हैं आपका निवेश एक साल के लिए बढ़े तो मैच्योरिटी से 6 महीने पहले आपको इसके लिए काम करना होगा।
इसके अलावा अगर आप अपने निवेश को दो साल के लिए बढ़ाना चाहते हैं तो यह काम मैच्यॉरिटी से एक साल पहले करना होगा।
ऐसे खुलवाएं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अकाउंट
पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट कैश या चेक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है। इंडिया पोस्ट के मुताबिक, चेक के मामले में सरकार के खाते में चेक की रकम आने की तारीख से ही अकाउंट खुला हुआ माना जाएगा। इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और दो वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।
इस स्कीम में कोई भी सिंगल व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। इसके अलावा इसमें तीन व्यक्ति मिलकर भी ज्वॉइंट अकाउंट भी ओपन करा सकते हैं। वहीं, 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर पैरेंट्स अकाउंट खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
