Post Office Time Deposit Interest Rate: निवेश के हजारों ऑप्शन में से बैंक में एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीम को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसमें सुरक्षित निवेश के साथ दमदार रिटर्न मिलने की गारंटी होती है, क्योंकि इसमें आपके निवेश पर सरकार की ओर से एक तय ब्याज दिया जाता है।
सरकार पोस्ट ऑफिस की स्कीम को लेकर हर तिमाही में ब्याज दरों को रिवाइज करती है, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की गारंटी बढ़ जाती है। अब इसी कड़ी में हाल ही में सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम समते पीपीएफ और स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए नई ब्याज दरों की घोषणा की गई है। तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर कितना ब्याज मिल रहा है...

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 30 सितंबर 2025 को घोषणा की है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2025-26 के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पहले की तरह ही पोस्ट ऑफिस की यह टाइम डिपॉजिट योजना चार अलग-अलग अवधि के लिए उपलब्ध है, जिसमें निवेशकों को अधिकतम 7.5% की ब्याज दर मिलती है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना में अलग-अवग अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरें निर्धारित की गई हैं। इस योजना के तहत जमा राशि संबंधित अवधि पूरी होने के बाद मूलधन सहित वापस की जाती है।
- 1-वर्ष का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट : 6.9%
- 2-वर्ष का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट : 7%
- 3-वर्ष का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट : 7.1%
- 5-वर्ष का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट : 7.5%
मान लिजिए कि यदि कोई निवेशक 3-वर्ष का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता खुलवाता है तो 3 साल पूरे होने पर उसका मूलधन और ब्याज दोनों लौटाया जाएगा। इस योजना में ब्याज तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि (Quarterly Compounded) के रूप में बढ़ता है, और हर साल के अंत में खाताधारक को भुगतान किया जाता है। इससे निवेशकों को सालाना आय के रूप में लाभ मिलता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश के लिए पात्रता
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता कई तरह के लोग खोल सकते हैं। इसमें सिंगल एडल्ट अपने नाम पर खाता खोल सकता है। इसके अलावा, जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है, जिसमें अधिकतम तीन एडल्टस (Joint A या Joint B) शामिल हो सकते हैं।
अगर कोई नाबालिग है, तो उसका गार्जियन उसके लिए खाता खोल सकता है इसी तरह, मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के लिए भी उसका गार्जियन यानी माता-पिता या कानूनी रूप से गार्जन के तौर पर मान्यता प्राप्त शख्स खाता खोल सकता है।
इसके अलावा, 10 साल या उससे अधिक उम्र का बच्चा खुद अपने नाम पर खाता खोल सकता है। जैसे नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में बच्चे अपने नाम पर खाता खोल सकते हैं, वैसे ही पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में भी बच्चे अपनी जमा राशि रख सकते हैं।
कम से कम और अधिक से अधिक कितना जमा कर सकते हैं?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता खोलते समय न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि को लेकर शर्तें तय कर दी जाती हैं।
न्यूनतम जमा :- पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। इसके बाद आप जितना भी पैसा जमा करना चाहें, वह 100 रुपये के गुणक में होना चाहिए।
अधिकतम जमा :- कोई सीमा नहीं है, यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार जितना चाहे जमा कर सकते हैं।
बता दें कि 5-वर्ष की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट जमा आयकर अधिनियम, 1961 (Income Tax Act, 1961) की धारा 80C के तहत पुराने टैक्स रेजीम में कर लाभ के लिए योग्य है, जिससे निवेशकों को टैक्स में राहत भी मिलती है। यानी सरल भाषा में कहें तो 5 साल का निवेश टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
