नई दिल्ली, जुलाई 03। शेयर बाजार में मंदी के बीच, कुछ लोगों को इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में निवेश करने को लेकर संदेह हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न भी देती हैं। हम आपको पोस्ट ऑफिस की तीन ऐसी सेविंग स्कीमों के बारे में बताएंगे जो गारंटीड रिटर्न देती हैं। ये योजनाएं (सावधि जमा या टीडी योजना) को छोड़ कर पांच साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती हैं। इन पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में पैसा लगाने के कई फायदे हैं।
5 वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी)
इसके माध्यम से 100 रुपये प्रति माह की न्यूनतम जमा राशि पर 5.8 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर प्राप्त की जा सकती है। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। बात करें ब्याज की तो इस योजना में ब्याज दर तिमाही आधार कंपाउंड की जाती है।
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा खाता (टीडी)
यह योजना पोस्ट ऑफिस की एक प्रकार की एफडी है। इस योजना के तहत आप पोस्ट ऑफिस में एक, दो, तीन या पांच साल के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत 1 साल, 2 साल और 3 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 5.5% है। जबकि 5 साल के सावधि जमा पर दर 6.7% है। 5 साल की टीडी पर आईटी एक्ट की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट भी है।
कितना निवेश है जरूरी
इस योजना के तहत आप न्यूनतम 1000 रुपये जमा करके खाता खोल सकते हैं। इसके बाद आप जितना चाहें उतना 100 रु के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
ये है तीसरी स्कीम
यह योजना 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आती है। इसकी ब्याज दर 6.8 फीसदी है। आप न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं और इसमें भी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस योजना के तहत जमा राशि आईटी अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट के लिए पात्र है। यह योजना आपको 5 साल की लॉक-इन अवधि पूरी होने के बाद ही अपना पैसा निकालने की अनुमति देती है। हालांकि, कुछ शर्तों के तहत, आप समय से पहले निवेश को निकाल सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की स्कीमों की ब्याज दरें
सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत ब्याज दरों को फिर से अपरिवर्तित रखा है। जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान इन योजनाओं में किए गए नए निवेश पर भी पिछली तिमाही की तरह ही ब्याज दर मिलेगी। लगातार 10वीं तिमाही में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार अप्रैल-जून 2020 में सरकार की तरफ से छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की गयी थी। उसके बाद से इनमें कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई। तब 70-140 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी। आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की जिस स्कीम पर सर्वाधिक ब्याज मिलता है वो है सुकन्या समृद्धि योजना। इस योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications