Post Office TD: ऐसा नहीं है कि एफडी केवल बैंक में ही होती है। अगर आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस में भी एफडी कराई जा सकती है। इसे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट कहा जाता है। यहां पर बैंक की एफडी से ज्यादा मिल रहा है। इस वक्त जहां भारतीय स्टेट बैंक पर अधिकतम करीब 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में इससे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
इसके अलावा अगर कोई 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस में एफडी कराता है तो उसे आयकर की छूट का फायदा भी मिलता है। इस जमा पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट ली जा सकती है।

पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट की लेटेस्ट ब्याज दरें
- 1 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 6.9 फीसदी
- 2 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 7.0 फीसदी
- 3 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 7.0 फीसदी
- 5 साल के टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज 7.5 फीसदी
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में न्यूनतम 200 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है। लेकिन अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है।
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट में सिंगल और संयुक्त नाम से से पैसा जमा कराया जा सकता है। यहां पर नॉमिनेशन की भी सुविधा भाी मिलती है। पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट के तहत एक से ज्यादा अकाउंट खोले जा सकते हैं। पोस्ट आफिस में सीबीएस वाली शाखाओं में पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट का पैसा कहीं से भी निकाला जा सकता है। अगर पोस्ट ऑफिस टीडी अकाउंट पूरा होने के बाद लोग पैसा नहीं निकालते हैं, तो यह अपने आप ही रिन्यू हो जाती है। यह उतने समय के लिए ही रिन्यू होती है, जितने समय के लिए पहली बार शुरू की गई थी। पोस्ट ऑफिस में एफडी की सुविधा का फायदा देश के सभी पोस्ट ऑफिस में उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
