SSY Scheme: भारत सरकार कई तरह सेविंग स्कीम ऑफर करती है, जिससे भविष्य के लिए अच्छी रकम तैयार की जा सकती है. बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना भी उन्हीं में से है. इस स्कीम में हर साल 8.2% की ब्याज दर ऑफर होता है.
इस स्कीम में पैरेंट्स अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए निवेश शुरू कर सकते हैं. बता दें कि स्कीम में सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना में लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है. निवेश की रकम 21 साल बाद मैच्योर होती है. इसके बाद निवेशित रकम और ब्याज को मिलाकर सारी रकम वापस कर दी जाती है.
सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे होगी कमाई?
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) में निवेश के फायदे समझने के लिए उदाहरण से समझते हैं. निवेशक अगर हर साल 1.5 लाख रुपए योजना में 15 सालों तक जमा करता है तो कुल जमा 22,50,000 रुपए होगा.
जमा रकम पर 8.2% ब्याज के हिसाब से कुल निवेश पर 46,77,578 रुपए का ब्याज मिलेगा. खास बात ये है कि निवेश पर मिला ब्याज मूल रकम से दोगुना है. इस लिहाज से हर साल 1.5 लाख रुपए का निवेश मैच्योरिटी पर 69,27,578 रुपए हो जाएगा.

सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेशन
बेटी की उम्र: 10 साल
निवेश का साल: 2021
हर साल जमा रकम: 1.5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
21 साल बाद कुल रकम: 69,27,578 रुपए
ब्याज से कमाई: 46,77,578 रुपए
मैच्योरिटी साल: 2042
SSY में 1 लाख का निवेश बनेगा 46 लाख
बेटी के लिए अगर योजना में हर साल 1 लाख रुपए का निवेश किया. निवेश लगातार 15 साल किया, तो कुल जमा रकम 15 लाख रुपए हो जाएगा. मौजूदा ब्याज दर 8.2% के लिहाज से कुल जमा पर 31.18 लाख रुपए ब्याज मिलेंगे. इस लिहाज से कुल निवेश और ब्याज से कमाई मिलाकर 46.18 लाख रुपए मैच्योरिटी पर मिलेंगे. यानी निवेश की कुल रकम 3 गुना से भी ज्यादा हो जाएगी.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
