बुढ़ापे में अगर मंथली पक्की इनकम हो तो क्या ही बात हो...ऐसा संभव हो सकता है. जरूरी है कि सही समय पर सही इनवेस्टमेंट टूल्स का चुनाव किया जाए. इसके लिए कई सरकारी सेविंग स्कीम हैं, जहां बैंकों की FD से ज्यादा ब्याज मिलता है. सरकारी गारंटी के साथ ब्याज मिलता है. स्कीम में निवेशकों को टैक्स पर छूट भी मिलता है. इन सब खासियत के साथ बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम ऑफर कर रहा है, जिस पर सालाना 8.2% ब्याज ऑफर हो रहा. इस स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 5 साल है.
सरकारी सेविंग स्कीम पर मिलती है टैक्स छूट?
पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेशक को पक्की इनकम होती है. खाते में हर तिमाही में ब्याज की रकम ट्रांसफर होती है. स्कीम की खास बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत इस में टैक्स की छूट भी मिलती है. हालांकि, स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होता है.
अगर रिटर्न का आंकड़ा 50,000 रुपए से ज्यादा है, तो ब्याज पर TDS लगता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक एकमुश्त 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. निवेश की रकम 5 साल में मैच्योर हो जाती है. स्कीम में निवेश की रकम पर सालाना 8.2% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं.
Post Office SCSS Calculation 2024
कुल निवेश: 5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
ब्याज से कुल कमाई: 2,05,000 रुपए
तिमाही इनकम: 10,250 रुपए

प्री-मैच्योर निकासी के लिए क्या है नियम?
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक निवेश की तारीख के बाद कभी भी स्कीम बंद कर सकता है. अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाला जा सकता है. 1 से 2 साल के अंदर रकम निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5% का अमाउंट चार्ज किया जाएगा. 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1% अमाउंट चार्ज किया जाता है.
सीनियर सिटीजन स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की SCSS पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दरें आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को बदली थी. बता दें कि स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है, जोकि 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर या फिर 31 दिसंबर होता है. निवेशक ने अगर फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज की रकम पर TDS नहीं लगता.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
