Post Office Scheme for Senior Citizens: अपने रिटायरमेंट के बाद अगर आप किसी पर भी आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहते तो आप आज से ही पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। आप पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में इंवेस्ट करके हर महीने 20,000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए क्या कैलकुलेशन है और आप किस तरह से इसमें इंवेस्ट कर सकते हैं।

1000 रुपये का करना होगा निवेश
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह स्कीम उन सीनियर सिटीजन्स के लिए बहुत शानदार है जो अपनी रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक फिक्स पेंशन चाहते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको हर महीने या हर तिमाही ब्याज मिलेगा, जिससे आपके मासिक खर्चों को पूरा करना आसान हो जाएगा।
आप भी कर सकते है इस स्कीम में इंवेस्ट
यह योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए है। इसके अलावा 55 से 60 वर्ष की आयु के बीच वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (VRS) लेने वाले लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। रक्षा सेवाओं से रिटायर्ड कर्मचारी भी 50 साल की आयु में इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस खाते को अपने जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट अकाउंट के रूप में भी खोल सकते हैं, जिससे दोनों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिक किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना SCSS खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा करवाने होते हैं। इसमें आप 1,000 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं, लेकिन निवेश की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती।
इतनी मिलेगी हर महीने पेंशन
यह स्कीम सीनियर सिटीजन को 8.2 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है, जो अन्य बचत योजनाओं की तुलना में बहुत अधिक है। अगर कोई व्यक्ति इस योजना में 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे सालाना 2.46 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा, जो हर महीने लगभग 20,500 रुपये होता है। यह नियमित आय का एक मजबूत स्रोत बन सकता है, जो रिटायरमेंट के बाद भी वित्तीय रूप से मदद करेगा।
इसमें स्कीम में निवेश के फायदे
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और लाभदायक निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह योजना न केवल निवेशकों को अधिक ब्याज दर देती है बल्कि उनके पैसे को सुरक्षित भी रखती है। इसलिए, जो लोग रिटायरमेंट के बाद स्थिर आय की योजना बना रहे हैं, वे इस स्कीम में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications