Post Office SCSS: तेजी से बढ़ रहे खर्चे के बीच कुछ बचत (Saving) करना भी जरूरी है. क्योंकि पैसों की जरूरत कभी भी पड़ सकती है. मुसीबत या जरूरत के समय पैसों के लिए किसी और की राह न देखनी पड़े इसके लिए जरूरी है कि सेविंग की जाए. मौजूदा समय में सेविंग के कई ऑप्शन हैं. इसमें SIP, बैंक FD समेत कई सरकारी स्कीम (Government Saving Scheme) शामिल हैं. हालांकि, इनका चुनाव जोखिम क्षमता के आधार पर किया जाता है. फ्यूचर के लिए सेफ इनवेस्टमेंट करना और उस रकम पर गारंटीड कमाई हो इसके लिए सरकारी सेविंग स्कीम काफी बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं. ऐसी ही एक सरकारी सेविंग स्कीम खास बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है, जोकि भारत सरकार (Indian Government) द्वारा समर्थित है.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS)
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS Benefits) के लिए कोई भी नागरिक कम से कम 1000 रुपए से खाता खुलवा सकता है. इस स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस सरकारी स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत निवेशकों को टैक्स छूट भी मिलती है. इसके तहत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट (Income Tax Benefits) मिलती है. स्कीम में खाता खुलवाने के लिए निवेशक की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. होते रकम को भविष्य के लिए जमा जरूर
Post Office SCSS Calculator
पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 8.2% की सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है. इस लिहाज से कमाई भी तगड़ी हो सकती है. इसे उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए किसी बुजुर्ग ने 5 साल की अवधि के लिए 3 लाख रुपए इस स्कीम में जमा किए हैं, तो मैच्योरिटी पर निवेशक को 8.2% के ब्याज पर 4.23 लाख रुपए मिलेगा. यानी 5 साल की अवधि में निवेशकों को ब्याज से 1.23 लाख रुपए की इनकम हुई. हर तिमाही के लिहाज से 6150 रुपए की कमाई हुई है.

Senior Citizens Savings Scheme Maturity Rule
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Saving Scheme) में निवेशित रकम 5 साल में मैच्योर होती है. यानी निवेशक अगर मैच्योरिटी से पहले रकम निकासी करना चाहे तो पेनाल्टी लगेगी. अगर अकाउंटहोल्डर्स 2 साल से पहले ही खाते से रकम निकासी करेंगे तो कुल डिपॉजिट अमाउंट (Post Office SCSS Maturity Rule) का 1.5% पेनाल्टी के तौर पर कटेगा. वहीं, 2 साल की अवधि पूरा करने के बाद रकम निकासी पर डिपॉजिट अमाउंट का 1% रकम पेनाल्ट के तौर पर कटेगी. बता दें कि इस स्कीम ब्याज की रकम हर तिमाही पर अदा की जाती है. इसके तहत हर अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी महीने की पहली तारीख को पेमेंट किया जाता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications