Post Office Scheme: अगर आप रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस स्कीम में निवेश करके आप हर महीने 20,500 रुपए तक की पेंशन पा सकते हैं. यह स्कीम खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस हो.
हर महीने 20,500 रुपए तक की इनकम कैसे पाएं?
SCSS योजना के तहत अगर आप अधिकतम 30 लाख रुपए का निवेश करते हैं, तो आपको सालाना लगभग 2 लाख 46 हजार रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरह आपके खाते में हर महीने लगभग 20,500 रुपए जमा होंगे. इस स्कीम की ब्याज दर 8.2 फीसदी है, जो इसे सबसे आकर्षक सरकारी स्कीम्स में से एक बनाती है.
स्कीम में इनवेस्टमेंट की लिमिट
पहले SCSS में निवेश की सीमा 15 लाख रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया गया है. इस योजना में आपको एक बार में निवेश करना होता है और ब्याज हर तिमाही में आपके खाते में जमा किया जाता है.

स्कीम में कौन कर सकता है निवेश?
- 60 साल या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिक
- 55 से 60 साल की उम्र वाले वे लोग जिन्होंने रिटायरमेंट (VRS) ले लिया है
- यह खाता पोस्ट ऑफिस या किसी अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है।
टैक्स पर क्या असर होगा?
SCSS से मिलने वाली ब्याज आय पर टैक्स लगता है. हालांकि, निवेश की गई रकम आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट के लिए योग्य है.
योजना का पीरियड
इस स्कीम का पीरियड 5 साल का है. 5 साल बाद आप इसे 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं. समय से पहले पैसा निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए जुर्माना देना होगा.
ये स्कीम क्यों है खास?
यह एक सुरक्षित सरकारी योजना है,
यह आपको तय मासिक आय प्रदान करती है,
यह टैक्स छूट का फायदा देती है,
यह रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications