Post Office Senior Citizens Scheme: बुढ़ापे में अगर मंथली पक्की इनकम हो तो क्या ही बात हो...ऐसा संभव हो सकता है. जरूरी है कि सही समय पर सही इनवेस्टमेंट टूल्स का चुनाव किया जाए. इसके लिए कई सरकारी सेविंग स्कीम हैं, जहां बैंकों की FD से ज्यादा ब्याज मिलता है. सरकारी गारंटी के साथ ब्याज मिलता है. इस स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 5 साल है. स्कीम में निवेशकों को टैक्स पर छूट भी मिलता है. इन सब खासियत के साथ बुजुर्गों के लिए पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम ऑफर कर रहा है, जिस पर सालाना 8.2% ब्याज ऑफर हो रहा.
सरकारी सेविंग स्कीम पर मिलती है टैक्स छूट?
अगर रिटर्न का आंकड़ा 50,000 रुपए से ज्यादा है, तो ब्याज पर TDS लगता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक एकमुश्त 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. निवेश की रकम 5 साल में मैच्योर हो जाती है. स्कीम में निवेश की रकम पर सालाना 8.2% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं.
पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेशक को पक्की इनकम होती है. खाते में हर तिमाही में ब्याज की रकम ट्रांसफर होती है. स्कीम की खास बात ये है कि इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत इस में टैक्स की छूट भी मिलती है. हालांकि, स्कीम पर मिले ब्याज पर टैक्स भरना होता है.
Post Office SCSS Calculation 2024
कुल निवेश: 5 लाख रुपए
सालाना ब्याज दर: 8.2%
मैच्योरिटी अवधि: 5 साल
मैच्योरिटी रकम: 7,05,000 रुपए
ब्याज से कुल कमाई: 2,05,000 रुपए
तिमाही इनकम: 10,250 रुपए

प्री-मैच्योर निकासी के लिए क्या है नियम?
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेशक निवेश की तारीख के बाद कभी भी स्कीम बंद कर सकता है. अगले 1 साल तक निवेश की रकम मैच्योरिटी से पहले बिना किसी पेनाल्टी के निकाला जा सकता है. 1 से 2 साल के अंदर रकम निकासी पर कुल प्रिंसिपल पर 1.5% का अमाउंट चार्ज किया जाएगा. 2 से 5 साल की अवधि में कुल प्रिंसिपल का 1% अमाउंट चार्ज किया जाता है.
सीनियर सिटीजन स्कीम पर ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की SCSS पर सालाना 8.2 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दरें आखिरी बार 1 जनवरी 2024 को बदली थी. बता दें कि स्कीम पर मिलने वाला ब्याज तिमाही आधार पर बदलता है, जोकि 31 मार्च, 30 जून, 30 सितंबर या फिर 31 दिसंबर होता है. निवेशक ने अगर फॉर्म 15 G/15H भरा है तो ब्याज की रकम पर TDS नहीं लगता.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications