Post Office Schemes 2025: आज के समय में तमाम तरह की निवेश योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें लोग अपनी आर्थिक क्षमता और समझ के हिसाब से बेहतर भविष्य के लिए इंवेस्ट करते हैं। हालांकि, सबसे सुरक्षित और फिक्स रिटर्न की गारंटी मिलने की संभावना बैंक एफडी और पोस्ट ऑफिस की स्कीम समेत अन्य सरकारी योजनाओं में ही मिलती है।

यदि आप ऐसे किसी स्कीम में पैसा लगाना चाहते हैं, जहां आपके पैसे की डबल होने की गारंटी हो और इंवेस्ट सुरक्षित भी हो, तो आज हम आपको यहां एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जो आपके पैसे को गारंटीड डबल कर देगी। इसके साथ ही इस स्कीम में निवेश करने वालों का पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है। सबसे खास और हम बात यह है कि इसमें आप बहुत कम यानी मात्र 1000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। तो चलिए आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में फुल डिटेल...
पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम डबल कर देगी आपका पैसा!
हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं वह पोस्ट ऑफिस में खुलने वाली उस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र (Kisan Vikash Patra) है। कोई भी भारतीय नागरिक किसान विकास पत्र में अपना अकाउंट खुलवा सकता है। इसमें एक साथ मिलकर तीन लोग खाता खोल सकते हैं। हालांकि इसमें दो तरह से जॉइंट खाता खोल सकते हैं। इस स्कीम की अच्छी बात यह है कि इसे आप समय से पहले भी बंद कर सकते हैं। इसमें नाबालिग के नाम से भी खाता खोला जा सकता है
पहला - इसमें सभी अकाउंट होल्डर्स (जमाकर्ता) की सहमति या साइन जरूरी है। अगर किसी की मृत्यु हो जाती है, तो बाकी बचे लोग मिलकर इसे चला सकते हैं।
दूसरा - इसमें किसी भी एक अकाउंट होल्डर को खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। बाकी अन्य अकाउंट होल्डर्स को साथ आने की जरूरत नहीं होती है। यदि किसी एक की मृत्यु हो जाए तो बाकी लोग अलग-अलग भी इसे चला सकते हैं।
KVP में कितना मिलता है ब्याज?
किसान विकास पत्र के खाताधारकों को 7.5 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।
क्या होता है किसान विकास पत्र?
किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना (Small Savings Scheme) है। इसे 1988 में शुरू किया गया था और बाद में 2014 में दोबारा लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को लॉन्ग-टर्म सेविंग और सुरक्षित निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। KVP को आप पोस्ट ऑफिस और पब्लिक सेक्टर बैंकों से खरीद सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
