Post Office Scheme: आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में कई निवेशक ट्रेडिशनल इनवेस्टमेंट ऑप्शन की तरफ रुचि दिखाते हैं. इसके लिए पहली प्राथमिकता पोस्ट ऑफिस की ओर से ऑफर की जाने वाली कई सेविंग स्कीम्स होती हैं. क्योंकि ये स्कीम्स सेफ, गारंटीड रिटर्न के लिए बेस्ट होती हैं. साथ ही इनकी पहुंच दूरदराज इलाकों में भी है.
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट
पोस्ट ऑफिस की सेविंग अकाउंट, बैंक खातों की तरह ही एक सिंपल ऑप्शन है, जिसमें 4% सालाना ब्याज मिलती है. इसके लिए अकाउंट मिनिमम 500 रुपए से खोले जा सकते हैं. डिपॉजिट के लिए कोई अपर लिमिट नहीं है. कोई भी व्यक्ति, संयुक्त खाताधारक या 10 साल से ज्यादा आयु के नाबालिग इस खाते को खोल सकते हैं. अच्छी बात ये भी है कि सेक्शन 80TTA के तहत 10,000 रुपए तक की ब्याज इनकम पर टैक्स में छूट भी मिलती है.
Post Office RD
पोस्ट ऑफिस की 5 सालों वाली रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम मिडिल क्लास के बीच काफी पॉप्युलर है. इसमें मंथली सेविंग के जरिए फंड जुटाया जता है. स्कीम में तिमाही आधार पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है. स्कीम में निवेश केवल 100 रुपए मंथली शुरू कर सकते हैं. हालांकि, एक किस्त चूकने पर एक छोटा सा जुर्माना लगता है. 12 महीने जमा करने और 1 साल पूरा होने के बाद डिपॉजिट रकम का 50% तक लोन भी मिल जाता है.
Post Office TD
निवेश पर पक्की कमाई के लिए निवेशक पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (टीडी) स्कीम को ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह जनवरी-मार्च 2024 के लिए इसकी ब्याज दरें एक से पांच साल की अवधि के आधार पर 6.9% से 7.5% तक हैं. 5 साल की जमा रकम पर सबसे ज़्यादा 7.5% ब्याज मिलता है. साथ ही सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.
Post Office MIS
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) रिटायरमेंट या रेगुलर इनकम के साथ कम रिस्क वाले निवेश की इच्छा रखने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है. मंथली 7.4% सालाना ब्याज मिलता है. निवेशक 5 सालों में सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपए और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक डिपॉजिट कर सकते हैं.
Post Office SSY
पोस्ट ऑफिस की महिलाओं के लिए फोकस्ड स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. स्कीम में 8.2% ब्याज ऑफर किया जा रहा है. स्कीम में माता-पिता या पैरेंट्स 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए यह अकाउंट खोल सकते हैं, जिसमें 21 साल की उम्र में या 18 साल के बाद शादी होने तक 15 साल तक सालाना 250 रुपए से 1.5 लाख रुपए तक जमा करना होगा.

लॉन्ग टर्म के लिए PPF स्कीम
पोस्ट ऑफिस में लंबी अवधि के लिहाज से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेस्ट सेविंग स्कीम मानी जाती है. इसमें 7.1% ब्याज दर ऑफर की जाती है. निवेशक 15 सालों में 500 रुपए से 1.5 लाख रुपए के बीच सालाना जमा कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के लिए पब्लिश किया गया है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications